1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO VIRAL : आगरा के कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव में बारिश से धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली ने गड्ढे में उतरकर मापी विकास की गहराई

VIDEO VIRAL : आगरा के कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव में बारिश से धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली ने गड्ढे में उतरकर मापी विकास की गहराई

यूपी के आगरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि जिले के कमला नगर (Kamla Nagar) क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव (Karmayogi Enclave) चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक सड़क धंस गई। बारिश के बाद पाइपलाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसकने से सड़क के बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा । यूपी के आगरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि जिले के कमला नगर (Kamla Nagar) क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव (Karmayogi Enclave) चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक सड़क धंस गई। बारिश के बाद पाइपलाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसकने से सड़क के बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। हादसे के समय कोई वाहन नहीं गुजरने से बड़ा हादसा टल गया।

पढ़ें :- मध्यप्रदेश RSS-BJP की है प्रयोगशाला, जहां अशिक्षा और बेरोज़गारी बढ़ाने का चल रहा है प्रयोग : राहुल गांधी

सूचना मिलते ही सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतरे और विकास का अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर निशाना साधा। मौके पर जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव पहुंचे और अधिकारियों ने जायजा लिया।

पढ़ें :- विधायक की ऐसी अंग्रेजी जिसे सुनकर आप भी होंगे लोटपोट, वायरल वीडियो को देख लोग बोले "अंग्रेजी का कत्ल....."

नितिन कोहली ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर साधा निशाना , ताजनगरी को ‘गड्ढा नगरी’ करार दिया

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी जगह के आसपास पिछले एक महीने के अंदर सड़क धंसने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी महज 10 फीट की दूरी पर सड़क धंस चुकी है। इस पॉश इलाके के रास्ते से रोजाना 25 से 30 स्कूल-कॉलेज की बसें और कई गाड़ियां गुजरती हैं। लोगों ने गड्ढे को केवल भरने के बजाय पूरी सड़क की दोबारा जांच कराने की मांग की है। घटना से नाराज सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर सीधे गड्ढे के अंदर उतर गए। उन्होंने गड्ढे की नापजोख करते हुए ताजनगरी को ‘गड्ढा नगरी’ करार दिया। बारिश के दौरान नगर निगम की तैयारियों और निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुलने से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...