1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौका

जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रविवार को रवाना हो गई। इस दौरे में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनसे टीम को तेज और प्रभावी शुरुआत की उम्मीद होगी...

By Harsh 
Updated Date

India Tour Of Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रविवार को रवाना हो गई। इस दौरे में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनसे टीम को तेज और प्रभावी शुरुआत की उम्मीद होगी। टीम इंडिया इस सीरीज के जरिए नए खिलाड़ियों को परखने के साथ भविष्य की मजबूत टी20 टीम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी।

पढ़ें :- 1 रन से वॉशिंगटन फ्रीडम नहीं जीत सकी खिताब, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स पहली बार बनी MLC चैंपियन

हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, ऑलराउंडर शिवम दुबे, हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव फिलहाल टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं। ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद सीधे जिम्बाब्वे में टीम से जुड़ेंगे। दोनों टीमों के बीच तीनों मुकाबले हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे।

गंभीर की जगह लक्ष्मण संभालेंगे जिम्मेदारी

इस दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहेंगे और वह हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। नियमित कोच गौतम गंभीर इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में टीम की जिम्मेदारी लक्ष्मण के कंधों पर रहेगी।

डेब्यू की उम्मीद, वापसी करने वालों पर भी नजर

पढ़ें :- निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। वहीं प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे भी भारतीय जर्सी में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दूसरी ओर चोट के बाद वापसी कर रहे मयंक यादव और रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर भीनजर रहेगी।

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नए जोश के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस सीरीज का मकसद सिर्फ जीत हासिल करना नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों को भी परखना है जो आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में टीम इंडिया की रीढ़ बन सकते हैं। वहीं घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के इरादे से जिम्बाब्वे भी भारतीय टीम को आसान चुनौती नहीं देने वाला।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।

* पहला टी20 – 23 जुलाई, हरारे (शाम 4:30 बजे)
* दूसरा टी20 – 25 जुलाई, हरारे (शाम 4:30 बजे)
* तीसरा टी20 – 26 जुलाई, हरारे (शाम 4:30 बजे)

पढ़ें :- रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के रिश्तों में खटास? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा, टीम इंडिया में भविष्य को लेकर अटकलें तेज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...