रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan Festival) पर परिवहन निगम (Transport Corporation) की बसों में महिलाओं का मुफ्त आवागमन होता रहा है, इस बार भी नि:शुल्क यात्रा के लिए जल्द ही आदेश जारी होगा। निगम ने रक्षाबंधन (Raksha) से दो दिन पहले से लेकर बाद तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराने के लिए सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है।
लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan Festival) पर परिवहन निगम (Transport Corporation) की बसों में महिलाओं का मुफ्त आवागमन होता रहा है, इस बार भी नि:शुल्क यात्रा के लिए जल्द ही आदेश जारी होगा। निगम ने रक्षाबंधन (Raksha) से दो दिन पहले से लेकर बाद तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराने के लिए सभी क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है।
रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan Festival) इस बार 28 अगस्त को है। परिवहन निगम (Transport Corporation) ने इसके लिए बसें चलाने की तैयारियां शुरू कर दिया है। निगम पर्व के दो दिन पहले से लेकर तीन दिन बाद यानि 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस अवधि में अधिकाधिक यात्रियों का आवागमन कराने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी, ताकि ड्राइवर व कंडक्टर पूरे उत्साह के साथ ड्यूटी करें।
क्या दिए निर्देश?
निर्देश है कि दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जाने के लिए बसें कम होंगी, ऐसे ही दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए गाजियाबाद, आगरा व इटावा के लिए जारी प्रतिबंध कम होंगे। इतना ही नहीं यदि पश्चिम क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत यात्री होंगे तो अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी।
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार (Anil Kumar, General Manager (Operations), Transport Corporation) शत-प्रतिशत 14300 बसों को आनरोड कराने के लिए अभी से बसों की मरम्मत करा ली जाए। इतना ही निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति के अलावा छह दिनों में कोई अवकाश नहीं मिलेगा। इसी तरह से सभी अनुबंधित बस सेवाओं को भी संचालित कराया जाएगा। कार्यशालाओं में ड्यूटी रोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।