1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चाइनीज मांझे से कटी यूपी के मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की गर्दन

चाइनीज मांझे से कटी यूपी के मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की गर्दन

बरेली में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है, जहां यूपी सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इसके चपेट में आते ही उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और अभी भी उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। बरेली में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है, जहां यूपी सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इसके चपेट में आते ही उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और अभी भी उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। आपको बता दे कि यह हादसा उत्तर प्रदेश में बरेली शहर के श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ। खबरों के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के पुत्र वीर सिंह अपनी स्कूटी से जा रहे थे। सफर के दौरान फ्लाईओवर पर अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गए। तेन मांझे की धार से किशोर की गर्दन और चेहरे पर गंभीर कट लग गए। हांलाकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका अभी भी इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 9 घायल

प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस हादसे की जानकारी मिलते ही गन्ना मंत्री संजय गंगवार पीलीभीत से तुरंत अपना दौरा छोड़कर बरेली अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री संजय गंगवार ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा खुलेआम बिकना बेहद चिंताजनक विषय है। उन्होंने इस मामले में बरेली के डीएम और एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस प्रशासन शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों और सप्लायर्स के खिलाफ एक बार फिर बड़े स्तर पर छापेमारी करेगी। इसके साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई का अभियान शुरू किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...