1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत (MP-MLA Court) में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं।

By santosh singh 
Updated Date

सुलतानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत (MP-MLA Court) में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ (Convoy Collided) गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है।

पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते

पढ़ें :- Sultanpur Horrific Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। यह दुर्घटना हलियापुर थानाक्षेत्र (Haliyapur Police Station Area) के अंर्तगत हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...