यूपी के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में नगर कोतवाली (City Kotwali) की शाहगंज पुलिस चौकी (Shahganj Police Outpost) में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन (BJP District Treasurer Pooja Kasaudhan) का एक युवक को चौकी इंचार्ज के सामने थप्पड़ मार दिया।
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में नगर कोतवाली (City Kotwali) की शाहगंज पुलिस चौकी (Shahganj Police Outpost) में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन (BJP District Treasurer Pooja Kasaudhan) का एक युवक को चौकी इंचार्ज के सामने थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर के आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा, घोसियाना निवासी अरुण कोरी के मुताबिक वह शहर के मुरारीदास की गली में हर्षित बरनवाल की फर्म में नौकरी करते हैं।
बुधवार को वह शाहगंज चौराहे (Shahganj Crossing) पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उसी समय वहां पर पूजा कसौधन (Pooja Kasaudhan) अपने पुत्र रौनक कसौधन के साथ पहुंची। दोनों ने गाली देते हुए उन पर हमला कर दिया। वहां पर किसी तरह से जान बचाते हुए अरुण कोरी शाहगंज चौकी पर पहुंचे। वहां उन्होंने चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र (Outpost In-charge Avinash Chandra) से प्रकरण की शिकायत की। इसी बीच पूजा कसौधन (Pooja Kasaudhan) भी अपने पुत्र के साथ वहां पर पहुंच गईं। वहां पर चौकी इंचार्ज के सामने ही पूजा कसौधन ने दोबारा उन्हें पीट दिया।
सुल्तानपुर नगर कोतवाली के शाहगंज पुलिस चौकी में BJP नेत्री पूजा कसौधन ने एक व्यक्ति को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ दिया।
थप्पड़ मारने के बाद BJP नेत्री सत्ता के अहम में चूर धमकी देते हुए उसकी औकात बताने की बात भी कह रही है
सवाल एक थप्पड़ का नहीं बल्कि कानून के सम्मान का है। pic.twitter.com/OU0Nl9ZcXt
पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : यूपी के इन जिलों में 10, 11 और 12 जुलाई को होगी रिकॉर्डतोड़ बारिश, यहां के लिए रेड अलर्ट
— पीडीए परिवार (@yadavanoop08) July 9, 2026
पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेत्री ने कहा कि शासन -प्रशासन मेरा है। तुम मर जाओगे, कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह (City Circle Officer Raghavendra Singh) ने बताया कि वायरल वीडियो व पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।