1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने NEET में 6316वीं रैंक हासिल करने वाले जिज्ञास कौशल को किया सम्मानित

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने NEET में 6316वीं रैंक हासिल करने वाले जिज्ञास कौशल को किया सम्मानित

नौतनवा के जिज्ञास कौशल ने NEET में 6316वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के उस्मान नगर वार्ड नंबर-9 निवासी जिज्ञास कौशल, पिता मनोज कौशल एवं माता राधा कौशल के पुत्र, ने NEET परीक्षा में 6316वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर नौतनवा सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। जिज्ञास की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ें :- जंतर-मंतर घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो व प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाया जाए : अमिताभ ठाकुर

जिज्ञास ने राजस्थान के कोटा में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी की थी। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

जिज्ञास की सफलता पर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिज्ञास एवं उनके माता-पिता को बधाई दी। इस अवसर पर जिज्ञास को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, पिटू वर्मा, राजीव शर्मा, सुनील गुप्ता, विंध्याचल मद्देशिया सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- सोनम वांगचुक की ज़बरन गिरफ़्तारी शर्मनाक, सत्ता का अहंकार नहीं रहेगा, युवा शक्ति ही उखाड़ फेंकेगी मोदी सरकार का तख्त : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...