1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बारिश में भीगने की वजह से हो सकते हैं तरह-तरह के स्किन इन्फेक्शन्स, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

बारिश में भीगने की वजह से हो सकते हैं तरह-तरह के स्किन इन्फेक्शन्स, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

सड़क पर जमा गंदे पानी से हमारे पैरों में एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए यदि बारिश के जमा पानी में पैर भीग जाए तो तुरंत घर आने के बाद पैरों को साबुन से धोएं और जूतों को अच्छी तरह सुखाएं। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाएं। ऐसे में उंगलियों के बीच की भी साफ-सफाई करें।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। ये बात और है कि बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है लेकिन इसका असर हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी भी पड़ती है। अक्सर बारिश का मजा लेने या ऑफिस से जाते या आते समय लोग पानी में भीग भी जाते हैं। सड़कों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा होने की वजह से पैर गीले हो जाते हैं। लेकिन ये बारिश का पानी स्किन इन्फेक्शन की वजह भी बन बन सकता है। आइए जानते है कैसे?

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

आपको बता दे कि जमीन पर आकर दूषित हो जाता है क्योंकि इसमें धूल-मिट्टी, प्रदूषण और कीटाणु मिल जाते हैं। ऐसे में यदि आप आप लंबे समय तक पानी में भीगे रहते हैं, तो इससे स्किन इन्फेक्शन का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में इससे बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन ​सी उपाय करनी चाहिए?

तुरंत साफ पानी से नहाएं

यदि आप बारिश में भीग जाते है तो घर लौटने के बाद तुरंत नहाएं ताकि त्वचा पर लगा गंदा पानी और कीटाणु अच्छी तरह से साफ हो जाए। नहाते समय पानी में एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाए और साबुन का इस्तेमाल करे।

शरीर को पूरी तरह सुखाएं

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

नमी होने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से स्किन पर पनपने लगते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में अपने शरीर को अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है, खासकर उंगलियों के बीच, बगल और जांघों के आस-पास। ऐसा करने से फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। शरीर के जिस हिस्से में ज्यादा पसीना आता है, वहां नहाने के बाद एंटी-फंगल पाउडर लगाएं।

तुरंत कपड़े बदलें

भीगने के बाद कपड़े बदलें। लंबे समय तक गीले कपड़ों न रहे। गीले कपड़े पहनने से स्किन पर रैशेज और खुजली हो सकती है। इस मौसम में सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। यह पसीना सुखाने के लिए बेस्ट है। बारिश के मौसम में गीले अंडरगार्मेंट्स पहनने से इन्फेक्शन हो सकता है।

पैरों की खास देखभाल

सड़क पर जमा गंदे पानी से हमारे पैरों में एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए यदि बारिश के जमा पानी में पैर भीग जाए तो तुरंत घर आने के बाद पैरों को साबुन से धोएं और जूतों को अच्छी तरह सुखाएं। इसके बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाएं। ऐसे में उंगलियों के बीच की भी साफ—सफाई करें।

पढ़ें :- पंजाब के मोगा जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 नए पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...