आजकल रील बनाने का भूत लोगों के सिर पर ऐसे सवार है कि इसके लिए कोई किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसको देख एक पल के लिए डर भी लग जाये और गुस्सा भी आ रहा...
Viral-Video: आजकल रील बनाने का भूत लोगों के सिर पर ऐसे सवार है कि इसके लिए कोई किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसको देख एक पल के लिए डर भी लग जाये और गुस्सा भी आ रहा
सोशल मीडिया का यूज आज के समय में सब कर रहे हैं कोई काम के लिए, कोई मनोरंजन के लिए तो कोई रील बनाके वायरल होने के लिए। आप भी सोशल मीडिया अगर रेगुलर एक्टिव रहते होंगे तो रोजाना कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही होगा। ऐसा ही एक महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर ऐसा लगता है कि जान तो आती-जाती रहेगी लेकिन हम तो वायरल होके रहेगें। वीडियो में महिला ट्रेन में एक खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है। 12 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला दोनों हाथों से ट्रेन के दरवाजे को पकड़कर लटक रही है। इतना ही नहीं वह अपनी जान की परवाह किये बिना ट्रेन से लटककर डांस भी कर रही है। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।
बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर प्लेटफॉर्म पर @jamir1919 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें कैप्शन में लिखा है कि, इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।’ यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ये महिला मौत को दावत दे रही है और कुछ अनहोनी हो जाएगा तो फिर सरकार से मुआवजा की गुहार लगाएंगे। वहीं एक अन्य ने लिखा कि, वायरल होने के लिए सारी हदें पार। ऐसे ही तमाम तरह के कमेंट्स इस महिला के स्टंट पर सामने आ रहे हैं।
इस महिला को देखिए
और इनकी नारी शक्ति को भी
पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण
किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है
जो बेलकुल भी अच्छा नहीं हैलेकिन जो इनके साथ हुआ वो हैरान करने वाला है ? pic.twitter.com/SCpgWcRfse
— zamir (@jamir1919) July 28, 2026
वायरल होने के चक्कर में शायद यह महिला भूल गई है कि इस तरह से चलती ट्रेन में ऐसा कर्तब कितना खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। आपकी जान बहुत कीमती है, ऐसे में बस चंद लाइक और वायरल होने की चाह में ऐसे खतरनाक स्टंट करने से सभी को बचना चाहिए।
रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे