सोशल मीडिया पर इन दिनों सोया चाप बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को कथित तौर पर फर्श पर सोया चाप के बैटर में बिना कपड़े एक व्यक्ति को धसीटा जाते हुए देखा जा सकता है, जिसे लेकर लोगों ने खाद्य स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठाए हैं...
Viral-Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों सोया चाप बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को कथित तौर पर फर्श पर सोया चाप के बैटर में बिना कपड़े एक व्यक्ति को धसीटा जाते हुए देखा जा सकता है, जिसे लेकर लोगों ने खाद्य स्वच्छता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच की मांग भी की है।
हालांकि, वायरल पोस्ट में इसे नोएडा के सेक्टर-27 की एक फूड यूनिट का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह आगरा का पुराना वीडियो हो सकता है, जिसे नए दावे के साथ दोबारा शेयर किया जा रहा है।
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, कई यूजर्स ने बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की सलाह भी दी है। उनका कहना है कि पुराने वीडियो अक्सर नई जगह और नए दावों के साथ वायरल हो जाते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने आने तक वायरल दावों पर सावधानी के साथ भरोसा करना ही उचित माना जा रहा है।
🚨 Warning for Noida Sector 27 soya chaap fans:
What you eat in the evening is made like this. a guy dragged across the floor through the batter.Hygiene check needed ASAP. pic.twitter.com/XwwiQNyzlR
पढ़ें :- Video-कोचिंग के रंगीन मिजाज शिक्षक को छात्रा ने 19 सेकेंड में मारी 9 चप्पल, हथेली पर थूककर चटवाया और फिर मंगवाई माफी
— 𝗚𝗮𝗺𝗲 𝗢𝗳 𝗕𝗷𝗽 🪷 (@Game_Of_BJP) July 26, 2026