1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहें यशस्वी जायसवाल? Viral-Video के बाद अटकलें तेज

9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहें यशस्वी जायसवाल? Viral-Video के बाद अटकलें तेज

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों को मुंबई के एक ही कैफे से अलग-अलग बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं..

By Harsh 
Updated Date

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों को मुंबई के एक ही कैफे से अलग-अलग बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहले मृणाल ठाकुर कैफे से बाहर आती नजर आती हैं। कुछ देर बाद उसी जगह से यशस्वी जायसवाल भी बाहर निकलते हैं और अपनी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं। दोनों के एक ही लोकेशन पर दिखने के बाद इंटरनेट पर डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

पढ़ें :- जिम्बाब्वे में पहली सीरीज जीत के बाद भावुक हुए श्रेयस अय्यर, VVS लक्ष्मण को दिया सफलता का श्रेय

हालांकि अब तक न तो मृणाल ठाकुर और न ही यशस्वी जायसवाल ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दोनों किसी विज्ञापन या प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के सिलसिले में भी मिल सकते हैं लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी सेलिब्रिटी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ भी चर्चा में आया था। उस समय शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन बाद में उनके करीबी सूत्रों ने उन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर हाल ही में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं। वहीं, यशस्वी जायसवाल इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल दोनों की मुलाकात को लेकर सामने आई चर्चाएं केवल सोशल मीडिया पर चल रहे कयास हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...