बारिश का मौसम सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि खुशियों और उत्साह का प्रतीक भी मानी जाती है। जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं, लोग गर्मी से राहत महसूस करते हैं और प्रकृति भी हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। गर्मी के दिनों में लगभग हर किसी की यही इच्छा होती है कि जल्द से जल्द झमाझम बारिश शुरू हो जाए।
नई दिल्ली। बारिश का मौसम सिर्फ बदलाव नहीं, बल्कि खुशियों और उत्साह का प्रतीक भी मानी जाती है। जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं, लोग गर्मी से राहत महसूस करते हैं और प्रकृति भी हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। गर्मी के दिनों में लगभग हर किसी की यही इच्छा होती है कि जल्द से जल्द झमाझम बारिश शुरू हो जाए। सोशल मीडिया (Social Media) पर बारिश का इंतजार करती एक लड़की का डांस वीडियो (Dance Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की काली साड़ी (Black Saree) पहनकर पहले भगवान से बारिश की प्रार्थना करती है और फिर डांस करने लगती है। लड़की ने बारिश का इंतजार और उससे जुड़ी भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया है।
View this post on Instagram
वीडियो की शुरुआत एक लड़की से होती है, जो अपने घर की छत पर खड़ी दिखाई देती है। उसने काले रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी है, जो बादलों से भरे आसमान के साथ खूब जंच रही है। ऊपर आसमान में घने बादल तो नजर आते हैं, लेकिन बारिश की एक भी बूंद नहीं गिर रही होती। ऐसे में लड़की दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती है। बैकग्राउंड में फिल्म गुरु का मशहूर गीत ‘बरसो रे मेघा’ (Barso Re Megha) बजना शुरू होता है और लड़की उसी के साथ शानदार डांस करती नजर आती है। जैसे-जैसे म्यूजिक तेज होता है, लड़की के डांस की एनर्जी भी देखने लायक हो जाती है।
लड़की के डांस की सबसे खास बात यह है कि, उसका हर मूवमेंट गाने के बोल और म्यूजिक के साथ बिल्कुल फिट बैठता है। लड़की के डांस में कहीं भी जल्दबाजी या बनावटीपन नजर नहीं आता, उसकी प्रस्तुति बेहद सहज और स्वाभाविक लगती है। ऐसा महसूस होता है कि वह कैमरे के लिए नहीं, बल्कि बारिश के प्रति अपनी खुशी और उत्साह को खुलकर जी रही है। डांस करती लड़की की काली साड़ी (Black Saree) भी उसके पूरे लुक को और अटरैक्टिव बना रही है। बारिश वाले मौसम में काले बादलों के बीच उसका यह पारंपरिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बारिश के इंतजार में डांस करती लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- उसकी अदाएं और भाव बेहद स्वाभाविक लग रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने उसकी सादगी और खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है।