1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हितमैन का रिटायरमें, गंभीर को कोच के पद से हटाने की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

हितमैन का रिटायरमें, गंभीर को कोच के पद से हटाने की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

बीते दिनों एक मीडिया रिपोर्ट ने जब ये खुलासा किया गया ​कि इंग्लैंड के खिलाफ आखरी वनडे मैच हिटमैन रोहित शर्मा का भी आखरी मैच होगा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स  ने रोहित को बता दिया कि भविष्य की योजनाओं में वो शामिल नहीं ​है...

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: बीते दिनों एक मीडिया रिपोर्ट ने जब ये खुलासा किया गया ​कि इंग्लैंड के खिलाफ आखरी वनडे मैच हिटमैन रोहित शर्मा का भी आखरी मैच होगा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स  ने रोहित को बता दिया कि भविष्य की योजनाओं में वो शामिल नहीं ​है। तब इस खबर से पूर बाजार गर्म हो गया था। हालांकि, तीसरे वनडे में हिटमैन ने 138 रनों की जोरदार पारी खेल आलोच​कों के मुह में ताला जड़ दिया और साफ कर दिया उनकी नजर 2027 वर्ल्ड कप पर है । वही आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज हारने और इंग्लैंड से टी20-वनडे सीरीज में मिली हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर की नौकरी पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। आपको बता दें, यूके टूर के 10 मैचों में भारत सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच ही जीत सका था,  इंग्लैंड से एक टी20 बारिश के नाम हुआ था, वहीं बाकी 8 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ।

पढ़ें :- मयंक यादव ने वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की तारीफ, कहा-कभी नहीं सोचा 15 साल का लड़का इस तरह धुनाई करेगा

अब, इन तमाम आलोचनाओं,सवाल और विवादों के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चुप्पी तोड़ ​दी है। आगरा में UP T20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का उद्घाटन करते हुए राजीव शुक्ला ने रोहित और गंभीर लेकर खुलकर बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्ला ने “कहा- मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है, रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेल रहे हैं। उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है।” शुक्ला ने टॉप लीडरशिप और हेड कोच गंभीर को लेकर कहा – हमें नही लगता की जांच के बावजूद कैप्टन गिल और कोच गंभीर की पोजिशन पर कोई बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि राय रखना अलग बात है किन्तु कौन टीम मे रहेगा या नहीं रहेगा वो सिलेक्टर्स का फैसला  है। टीम ​इंडिया अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैच जीत रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...