1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पैंट में बाथरूम करने पर 5 वर्षीय मासूम छात्र के प्राइवेट पार्ट को गरम चाकू से जलाया, अखिलेश यादव बोले-तत्काल यथोचित कार्रवाई हो

UP News: पैंट में बाथरूम करने पर 5 वर्षीय मासूम छात्र के प्राइवेट पार्ट को गरम चाकू से जलाया, अखिलेश यादव बोले-तत्काल यथोचित कार्रवाई हो

नाराज होकर महिला ​टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में लेकर गई, जहां उसके गैस पर चाकू गर्म किया और मासूम के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। घर पहुंचे सहमे बच्चे ने जब रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। वाराणसी में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर पैंट में बाथरूम करने पर एक 5 वर्षीय मासूम छात्र के प्राइवेट पार्ट को गरम चाकू से जला दिया। पीड़ित परि​जनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की लेकिन वो मदद की बजाए पीड़ित परिजनों को धमकाने लगीं। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत है। पुलिस ने मामल दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस मामले में अखिलेश यादव ने भी तत्काल यथोचित कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

केशरी जायसवाल पेशे से अधिवक्ता हैं। इनका पांच वर्षीय बेटा लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘सेरेन सोनी प्ले स्कूल’ में पढ़ता है। क्लास टीचर ने पैंट में बाथरूम करने पर मासूम छात्र का प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया। बताया जा रहा है कि, बीते 24 जुलाई को छात्र ने बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी लेकिन इस दौरान टीचर के मना करने पर उसने पैंट में ही बाथरूम कर दिया।

आरोप है कि, इससे नाराज होकर महिला ​टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में लेकर गई, जहां उसके गैस पर चाकू गर्म किया और मासूम के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। घर पहुंचे सहमे बच्चे ने जब रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल को फोन किया तो वो पीड़ित परिवार को ही धमकाने लगीं। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये एक बेहद गंभीर मामला है जिसका दर्दनाक और ख़ौफ़नाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है। टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए। तत्काल यथोचित कार्रवाई हो।

पढ़ें :- UP Assembly Election 2027 : योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट,मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...