1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. साइबर अपराधियों और उनके परिजनों को नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा, विदेश मंत्री ‘मार्को रूबियो’ का बड़ा एलान

साइबर अपराधियों और उनके परिजनों को नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा, विदेश मंत्री ‘मार्को रूबियो’ का बड़ा एलान

अमेरिकी विदेश मंत्री 'मार्को रूबियो' (Marco Rubio) ने साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल विदेशी अपराधियों के खिलाफ एक ​बहुत ही सख्त वीजा नीति (Visa Policy) की घोषणा की है। इन नए नियमों के तहत अब साइबर अपराधियों के साथ—साथ उनसे जुड़े करीबी परिजनों को भी अमेरिका का वीजा नहीं मिलेगा।

By Sushil Sah 
Updated Date

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री ‘मार्को रूबियो’ (Marco Rubio) ने साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल विदेशी अपराधियों के खिलाफ एक ​बहुत ही सख्त वीजा नीति (Visa Policy) की घोषणा की है। इन नए नियमों के तहत अब साइबर अपराधियों के साथ—साथ उनसे जुड़े करीबी परिजनों को भी अमेरिका का वीजा नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- US और जॉर्जिया में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को हाथ लगी बड़ी सफलता, दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को धर-दबोचा

इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट्स पर कड़ा प्रहार

विदेश मंत्री ‘रूबियो’ ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से साइबर स्कैम्स, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी और सेक्सटॉर्शन (Sextortion) जैसी अवैध गतिविधियों के जरिए अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बना रहे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों और उनके गुर्गों को टारगेट करती है। विदेश विभाग के अनुसार, साल 2024 में इन चीनी और अन्य अंतरराष्ट्रीय चीनी आपराधिक नेटवर्कों ने अमेरिकी नागरिकों से 10 बिलियन डॉलर से अधिक की ठगी की थी।

कानूनी प्रावधान और वैश्विक दायरा

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस सख्त नीति को ‘Immigration and Nationality Act’ की धारा 212(a)(3)(C) के तहत लागू किया है। यह धारा अमेरिकी सरकार को उन विदेशी नागरिकों के प्रवेश को रोकने का अधिकार देती है, जिनसे देश की विदेश नीति या सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यह वैश्विक नीति (Global Policy) दुनिया भर के उन सभी अपराधियों पर लागू होगी जो इस तरह के घोटालों में लिप्त हैं।

सिर्फ वीजा नहीं, संपत्ति भी होगी जब्त

‘रूबियो’ ने अपने बयान में कहा हैं कि, इस व्यापक अभियान का केवल एक हिस्सा वीजा प्रतिबंध है। अमेरिकी प्रशासन इन अवैध नेटवर्क की जड़ों को उखाड़ने के लिए आर्थिक प्रतिबंध लगाने, अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, उनके प्रत्यर्पण (Extradition) की मांग करने और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने जैसे सख्त कदम भी उठा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...