1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. खीरे से बनाये यें नेचुरल मेकअप सेटिंग स्प्रे, फेस रहेगा तरोताजा और खिलाखिला

खीरे से बनाये यें नेचुरल मेकअप सेटिंग स्प्रे, फेस रहेगा तरोताजा और खिलाखिला

क्या आप भी अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए कोई सेटिंग स्प्रे ढूढ रहे हैं, लेकिन कम बजट में। तो आज हम आपके साथ एक ऐसा सेटिंग स्प्रे बनाने की रेमिडी शेयर करेंगे जिससे आपकी स्किन को घंटों तरोताजा रखेगी। इसे बनाने के लिए नीचे दी गई आसान टिप्स को फॉलो करें...

By Harsh 
Updated Date

Beuty Tips: क्या आप भी अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए कोई सेटिंग स्प्रे ढूढ रहे हैं, लेकिन कम बजट में। तो आज हम आपके साथ एक ऐसा सेटिंग स्प्रे बनाने की रेमिडी शेयर करेंगे जिससे आपकी स्किन को घंटों तरोताजा रखेगी। इसे बनाने के लिए नीचे दी गई आसान टिप्स को फॉलो करें।

पढ़ें :- Skincare Tips: ठंड में की गई ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी स्किन, अभी जान लें सही केयर

अक्सर मानसून के मौसम में हमारी स्किन ऑयली रहती है ऐसे में चिपचिपाहट और नमी के कारण मेकअप जल्दी ही बहने लगता है। इसी मेकअप को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए लोग फिर मार्केट से मंहगें सेटिंग स्प्रे खरीदते हैं। लेकिन बहुत से लोग कम बजट के कारण मंहगें प्रोडक्ट्स को नहीं खरीद पाते। ऐसे लोगों को हम आज एक नेचुरल इन्ग्रीडियंट्स वाला मेकअप सेटिंग स्प्रे बनाने का तरीका बतायेंगे जो बनाने में भी काफी आसान है साथ ही स्किन के लिए फायदेमंद भी।

स्प्रे बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी

1.खीरा
2.लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
3.गुलाब जल
4.पानी

बनाने की विधि

पढ़ें :- Skincare Tips : शहद में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, जिससे रूखी-बेजान त्वचा हो जाए मुलायम

आमतौर पर लोग खीरे से शलाद बनाकर खाते हैं, उसका जूस पीते हैं और फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं लेकिन आज हम खीरे से कूलिंग सेटिंग स्प्रे बनाने की एक आसान विधि लेकर आयें हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 खीरे को अच्छी तरीके से धुल लें और मिक्सर या ग्राइंडर में इसे पीसकर पेस्ट बना लें। फिर खीरे के पेस्ट को छननी या फिर किसी पतले सूती कपड़े से छान लें जिससे उसका गूदा और रस दोनों अलग-अलग हो जाए। अगले स्टेप में गुलाब जल की कुछ बूंदें और 2-3 बूंद लेवेंडर ऑयल को इस रस में डालकर चम्मच से अच्छी तरीके से मिक्स कर लें।
बस हमारा बजट फ्रेंडली मेकअप सेटिंग स्प्रे बनकर तैयार है। इसे किसी साफ स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में रख दें।

लेकिन इसको इस्तेमाल करने से पहले लगाने का सही तरीका भी तो जान लीजिए। मेकअप करने के बाद सबसे पहले अपने फोरहेड पर स्प्र छिड़के फिर धीरे-धीरे चिन पर और फिर पूरे फेस पर। हमेशा स्प्रे बॉटल को चेहरे से 8- 9 इंच की दूरी पर रखकर दो तीन बार हल्के से छिड़के। ज्यादा मात्रा में इसको छिड़कने से आपका मेकअप गीला होकर फैल भी सकता है।

खीरे से बने मेकअप सेटिंग स्प्रे के फायदे

खीरा वैसे भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बना हुआ सेटिंग स्प्रे त्वचा को ठंडक और ताजगी देने वाला एक रिफ्रेसिंग फेस मिंट है। इसे मेकअप को सेट करने या चेहरे को तुरंत तरोताजा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नेचुरल सेटिंग स्प्रे त्वचा को हल्का हाइड्रेटेड महसूस कराता है और फेस खिला-खिला लगता है। वैसे तो एक बार बनाकर इस रेमिडी को आप 4 से 5 दिन तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर ताजा बनाकर लगाने का प्रयास करेंगे तो वो और भी बेहतर होगा।

सावधानी- हमारी स्किन बहुत ही सेंसटिव होती है। इसीलिए कोई भी रेमिडी प्रयोग करने से पहले गर्दन या कलाई के पास पैच टेस्ट जरूर करके देंखे।

पढ़ें :- SkinCare Tips : सर्दियों में काफी ज्यादा ड्राई हो जाती हैं स्किन, इस तरीके से रखें त्वचा को मुलायम

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...