1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. 30 की उम्र पार करते ही अक्सर हमारे चेहरे पर आ जाती हैं झुर्रियां, इससे छुटकारा पाने के लिए मिनटों में बनाये एंटी ऐजिंग सीरम

30 की उम्र पार करते ही अक्सर हमारे चेहरे पर आ जाती हैं झुर्रियां, इससे छुटकारा पाने के लिए मिनटों में बनाये एंटी ऐजिंग सीरम

Health & Lifestyle : आज के दौर में 30 की उम्र पार करते ही अक्सर हमारे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स की समस्या नजर आने लगती है। क्योंकि 30 साल के बाद त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में हम अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बहुत- सी क्रीम, फेशवाश , सीरम, मेडसिन अथवा एंटी ऐजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Health & Lifestyle : आज के दौर में 30 की उम्र पार करते ही अक्सर हमारे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स की समस्या नजर आने लगती है। क्योंकि 30 साल के बाद त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में हम अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बहुत- सी क्रीम, फेशवाश , सीरम, मेडसिन अथवा एंटी ऐजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स काफी महगें मिलते हैं साथ ही उसमें केमिकल की मात्रा भी काफी अधिक रहती है। कई बार तो ये भी देखने को मिलता है कि सेंसटिव स्किन होने पर त्वचा को नुकसान भी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको वो तरीका बताऐंगे जिससे कम खर्च में घर पर ही बिना केमिकल वाला एंटी ऐजिंग सीरम बनाया जा सकता है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

इन पांच चीजों के इस्तेमाल से बनाये फेस सीरम

एलोवेरा जेल

गुलाब जल

विटामिन ई कैप्सूल

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

बादाम का तेल या आर्गन ऑयल

ग्लिसरीन

इस होममेड सीरम को बनाने के लिए एलोवेरा जेल (2 चम्मच), विटामिन ई कैप्सूल (2 पीस), गुलाब जल (1 चम्मच) और कुछ बूंदें बादाम या रोजहिप ऑयल साथ ही आधा चम्मच ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाकर एक साफ कांच की बोतल में भर लें। इसे फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है और लगभग 10 से 15 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राकृतिक तत्वों से तैयार यह मिश्रण त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

रात में चेहरा साफ करने के बाद इस सीरम की 2-3 बूंदें लेकर हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। नियमित उपयोग से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और चेहरे पर ताजगी का एहसास बना रहता है। हालांकि, किसी भी नए उत्पाद या घरेलू मिश्रण का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि एलर्जी या जलन की संभावना से बचा जा सके।

हांलाकि, विशेषज्ञों की माने तो केवल सीरम लगाने से ही त्वचा लंबे समय तक जवान नहीं रहती। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद, धूप से बचाव और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी एंटी-एजिंग स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा है। यदि त्वचा संबंधी कोई गंभीर समस्या हो या लगातार जलन महसूस हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

पढ़ें :- उकडीचे मोदक: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उकडीचे मोदक का भोग, आसान है रेसिपी

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...