1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव

सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चलाई गई AK-47 (AK-47) मामलों में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) पर तीखा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर चलाई गई AK-47 (AK-47) मामलों में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) पर तीखा हमला बोला है। कहा कि मुख्यमंत्री खुद “7 हत्याओं का आरोपी और सड़क छाप अपराधी हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सीएम सम्राट तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।

पढ़ें :- केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” करे घोषित, 5 हजार करोड़ की दे विशेष वित्तीय सहायता: तेजस्वी यादव

पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य

परिजनों को भी किया जा रहा है प्रताड़ित

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ समझौता होने के बावजूद बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है, साथ ही उनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो एनडीए सरकार को महंगा पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...