1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बिहार से सिलीगुड़ी तक फैला था नेटवर्क, 13 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बिहार से सिलीगुड़ी तक फैला था नेटवर्क, 13 गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक बहुत बड़े गैरकानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 12 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक फैला हुआ था। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक बहुत बड़े गैरकानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 12 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक फैला हुआ था। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

पढ़ें :- आगरा में सुहागरात के बाद लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब, FIR दर्ज

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारियां

खुफिया सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने शहर के काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि इन केंद्रों का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इस दौरान मौके से 11 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं।

रेलवे स्टेशनों से सिलीगुड़ी तक फैला नेटवर्क

पुलिस की प्राथमिक जांच में गिरोह के संचालन और नेटवर्क के विस्तार का भंडाफोड़ हुआ है। इसमे पता चला है कि इस गिरोह के सदस्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहते थे और लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर अपने चंगुल में फंसाते थे। इस नेटवर्क के संबंध पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जुड़े मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सिलीगुड़ी की दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो नेटवर्क को संचालित करने में भूमिका निभा रही थीं। इस गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन और संपर्क के लिए यह गिरोह डिजिटल माध्यमों और मोबाइल कॉल्स पर निर्भर था। जिससे स्थानीय अधिकारियों की नजरों से बचा जा सके।

पढ़ें :- JPSC के बाद JSSC CGL महाघोटाला: रांची कार्यालय में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

फिलहाल, मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम और संबंधित गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस की तकनीकी टीम जब्त किए गए मोबाइल फोनों के डेटा को खंगाल रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और मुख्य सरगना की पहचान करके जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...