1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आगरा में सुहागरात के बाद लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब, FIR दर्ज

आगरा में सुहागरात के बाद लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के आगरा से 'लुटेरी दुल्हन' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही दिन बाद एक दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को चकमा देकर घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों के होश उड़ गए। बहुत प्रयास करने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sushil Sah 
Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से ‘लुटेरी दुल्हन’ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही दिन बाद एक दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को चकमा देकर घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों के होश उड़ गए। बहुत प्रयास करने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश के आगरा में औषधि विभाग की बड़ी लापरवाही, जब्त अवैध दवाएं खुले में फेंकीं

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने बिचौलियों के माध्यम से अपने बेटे की शादी करने का सपना देखा था। शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई और घर में खुशी का माहौल था। शादी की सभी रश्म अच्छे से बीता और नवविवाहिता ने हंसते-मुस्कुराते हुए सबका स्वागत किया। लेकिन किसी को भनक तक नहीं थी कि इस मुस्कान के पीछे एक बड़ी साजिश छिपी है।

नींद खुली तो उड़े होश

आपको बता दें कि जिस रात यह घटना हुई उस रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह सोए थे। लेकिन अगली सुबह जब पति की नींद खुली, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर से गायब थी। पहले तो परिवार को लगा कि वह घर के किसी काम में व्यस्त होगी, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। संदेह होने पर जब घर की अलमारी और तिजोरी की जांच की गई, तो परिवार के होश उड़ गए। उस शातिर दुल्हन घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो चुकी थी।

पढ़ें :- लखनऊ में चमत्कार, 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, 28 महीने बाद जिंदा लौटी, परिजन हैरान

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले की शुरुआत में उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अंतत: कोर्ट के सख्त आदेश के बाद आगरा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस बिचौलियों और फरार दुल्हन की सक्रियता से तलाश कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...