1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज

झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन जारी है। इसके बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को पत्र लिखा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बाकी चिंताओं का समाधान निकालने की अपील की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन जारी है। इसके बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को पत्र लिखा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बाकी चिंताओं का समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

पढ़ें :- राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में अंतरिम राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren)  को भेजे पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आगे आरोप लगाया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब वैसी मजबूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रही, जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी।

‘छात्रों की मांगें जायज’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने पत्र में कहा कि झारखंड में छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के माध्यम से छात्रों से बातचीत शुरू की गई है और छात्रों की कई मांगों पर सहमति भी बनी है। हालांकि, इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

पढ़ें :- Shehzad Poonawalla Resign : नहीं माने शहजाद पूनावाला, BJP को किया ‘बाय-बाय’, ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

आप छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलिए

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से आग्रह किया कि वह स्वयं आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत मुलाकात से छात्रों की बाकी चिंताओं को दूर करने और सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे संकट के समय में उनके साथ एकजुटता दिखाना और उनका समर्थन करना जरूरी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और इस पूरे मामले का समाधान निकालने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।

सरकार ने फिर बातचीत के लिए बुलाया

रांची में छात्रों का आंदोलन पिछले 20 दिनों से अधिक समय से जारी है। 16 अगस्त को प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव के पुतले दहन किए थे। इसके बाद झारखंड सरकार ने छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। सरकार और छात्रों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। आंदोलन के लिहाज से 17 अगस्त की बैठक को अहम माना जा रहा है।

आज दोपहर 2 बजे बातचीत का प्रस्ताव

पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?

सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई है। अब सभी की नजर सरकार और छात्रों के बीच होने वाली इस बैठक के नतीजे पर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...