1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केमिस्ट्री प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर: कौन है भाजपा IT सेल की कमान संभालने वाले दीपक महस्के

केमिस्ट्री प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर: कौन है भाजपा IT सेल की कमान संभालने वाले दीपक महस्के

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद गठित नई टीम में कई चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसी बदलाव के तहत बीजेपी के आईटी सेल की कमान भी अब बदल गई है। अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को आईटी...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद गठित नई टीम में कई चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसी बदलाव के तहत बीजेपी के आईटी सेल की कमान भी अब बदल गई है। अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को आईटी और सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक महस्के अब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन के लिए काम कर रहे थे। राष्ट्रीय स्तर पर यह उनकी बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है। उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सहयोगी के तौर पर काम करेंगे।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

केमिस्ट्री प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर

दीपक महस्के का प्रोफेशनल बैकग्राउंड राजनीति से काफी अलग रहा है। 1968 में जन्मे महस्के ने केमिस्ट्री में एमएससी की है। इसके अलावा उन्होंने सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का कोर्स भी किया है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत केमिस्ट्री प्रोफेसर के तौर पर की थी। बाद में उनका रुख एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर की ओर हुआ। उनके पास ऑर्गेनिक फार्मिंग और हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में करीब तीन दशक का अनुभव बताया जाता है।

चुनावी डेटा पर भी रही पकड़

पढ़ें :- बालाघाट में जिस तरह आदिवासी बच्चों की जान गई, वो पूरी तरह से मध्य प्रदेश में BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी

समय के साथ महस्के ने राजनीतिक और चुनावी डेटा से जुड़े काम में भी अपनी जगह बनाई। उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक उन्हें चुनावी आंकड़ों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़े डेटा के विश्लेषण में खास रुचि रही है।

वह एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार में भी उन्होंने वरिष्ठ पद की जिम्मेदारी संभाली है। भाजपा संगठन से उनका जुड़ाव लंबे समय से रहा है और प्रदेश स्तर पर उन्होंने संगठन तथा सरकार के साथ काम किया है।

नई जिम्मेदारी में डेटा का अनुभव आएगा काम

बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विभाग की कमान संभालने के बाद महस्के का डेटा और चुनावी विश्लेषण का अनुभव उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। चुनावी आंकड़ों के साथ काम करने की उनकी समझ को पार्टी की डिजिटल रणनीति में इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में संगठन के साथ काम करने के अनुभव के अलावा सरकार और विभिन्न स्तरों पर समन्वय का उनका अनुभव भी राष्ट्रीय जिम्मेदारी में काम आ सकता है। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी की सोशल मीडिया और डिजिटल रणनीति को लेकर महस्के किस तरह की भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...