1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और आप कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर से जबरन हटाया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और आप कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर से जबरन हटाया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Protest against the CEC at Jantar Mantar : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज और अन्य लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले, नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Protest against the CEC at Jantar Mantar : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज और अन्य लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले, नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

दरअसल, AAP और छात्र संगठन वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) और कथित तौर पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। लेकिन, इस विरोध प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं दी गयी है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन बंद कर दिये गए हैं।

हालांकि, पुलिस की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी सौरभ भारद्वाज शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस की ओर से हटाये जाने से पहले उन्होंने कहा, “मैं बिना कार, बिना स्कूटर या किसी भी गाड़ी के अपने घर से जंतर-मंतर पहुँच पाया… आस-पास के मेट्रो स्टेशन बंद हैं, लेकिन जो स्टेशन खुले हैं, आप वहाँ उतर सकते हैं और अगर शांति से जंतर-मंतर की ओर पैदल आएँ, तो यहाँ पहुँच जाएँगे… ”

भारद्वाज ने कहा, “मुझे यकीन है कि दोपहर तक बहुत सारे Gen Z (युवा), बुज़ुर्ग और महिलाएँ यहाँ पहुँचेंगे, अपनी मौजूदगी दर्ज कराएँगे और कहेंगे कि चुनाव आयोग का पूरा सिस्टम ही खराब, धोखेबाज़ और धोखाधड़ी वाला है, और यह सिस्टम अब भारत में नहीं चलेगा। विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है… सरकार अपने ही खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन की इजाज़त क्यों देगी? सरकार ऐसा कभी नहीं करेगी। यह विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है। यहाँ विरोध करने के लिए किसी इजाज़त की ज़रूरत नहीं है…”

बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर समेत 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया है। पुलिस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘पुलिस से डरें नहीं, भले ही वे लाठियां चलाएं; केजरीवाल अपने घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आने की कोशिश करेंगे।’

पढ़ें :- मतदाता सूची पर पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा सवाल, SIR में सॉफ्टवेयर को लेकर ECI से मांगा जवाब

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...