1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

Protest against the CEC at Jantar Mantar : चुनावों में कथित गड़बड़ी और SIR को लेकर विवादों में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य छात्र संगठन मोर्चा खोलने जा रहे हैं। सीजेपी, आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू करने वाले हैं। लेकिन, इस विरोध प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं दी गयी है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन बंद कर दिये गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और आप कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर से जबरन हटाया, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए सुरक्षा इंतजामों पर DCP सचिन शर्मा ने कहा, “जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या मार्च की इजाज़त नहीं दी गई है और एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मैं सभी से कानून का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील करता हूं। यहां धारा 163 लागू है। नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है। इसलिए, मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यहां किसी भी तरह के अनधिकृत धरने, विरोध प्रदर्शन या रैली की इजाज़त नहीं है। मैं सभी से कानून का पालन करने, कानून-पसंद बनने और पुलिस का सहयोग करने की अपील करता हूं।”

AAP और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद, दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर समेत 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया। वे वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) और कथित तौर पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। DMRC ने X पर एक पोस्ट में कहा कि जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...