1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ferrari Electric Car ‘Luce’ : फरारी की इस इलेक्ट्रिक कार ने रचा इतिहास, जानेकं कितने करोड़ में बिका ये मॉडल

Ferrari Electric Car ‘Luce’ : फरारी की इस इलेक्ट्रिक कार ने रचा इतिहास, जानेकं कितने करोड़ में बिका ये मॉडल

पावर, इंजन और रफ़्तार के लिए जाने जानी वाली फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने Ferrari Luce ने इतिहास रच दिया। इस कार को अमेरिका के मोंटेरे में हुई एक चैरिटी नीलामी में 40 मिलियन डॉलर में बेचा गया। खास बात यह है कि यह कार अभी अपने खरीदार को मिली भी नहीं है। है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ferrari Electric Car ‘Luce’ :  पावर, इंजन और रफ़्तार के लिए जाने जानी वाली फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने Ferrari Luce ने इतिहास रच दिया। इस कार को अमेरिका के मोंटेरे में हुई एक चैरिटी नीलामी में 40 मिलियन डॉलर में बेचा गया। खास बात यह है कि यह कार अभी अपने खरीदार को मिली भी नहीं है।
है।

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल

यह नीलामी RM Sothebys ने आयोजित की थी. खास बात ये है कि नीलामी से मिलने वाले पैसों में से कंपनी कुछ भी अपनी पास नहीं रखेगी, बल्कि यानी पूरी 40 मिलियन डॉलर की रकम फेरारी फाउंडेशन को मिलेगी। इस पैसे का इस्तेमाल भविष्य में शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।

पावर और इंजन
इस कार में चार स्वतंत्र इलेक्ट्रिक मोटरें लगी हैं, जो कुल 1,050 hp की जबरदस्त पावर और 990 Nm का टॉर्क पैदा करती हैं।

रफ़्तार
लूसे केवल 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 310 किमी/घंटा है।

बैटरी और रेंज
इसमें 122 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 530 किलोमीटर तक की रेंज देता है।

पढ़ें :- Mitsubishi Pajero : मित्सुबिशी पजेरो ने की वापसी, 480Nm टॉर्क और 4WD इंजन के साथ मचाएगी धूम

डिज़ाइन
इस कार का इंटीरियर एप्पल के पूर्व डिज़ाइन हेड सर जॉनी आइव की डिज़ाइन एजेंसी ‘लव फ्रॉम’ ने तैयार किया है, जिसमें टचस्क्रीन के साथ-साथ पारंपरिक क्लिक की आवाज़ वाले फिजिकल बटन भी दिए गए हैं।

डिलीवरी
इस शानदार इलेक्ट्रिक सुपरकार की आधिकारिक ग्राहक डिलीवरी 2026 की आखिरी तिमाही (अक्टूबर 2026) से शुरू होने वाली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...