रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, इस रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर की इस साल यह तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है। वेरिएंट के आधार पर Classic 350 अब 2,000 रुपए तक महंगी हो गई है। आइए इसकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, इस रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर की इस साल यह तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है। वेरिएंट के आधार पर Classic 350 अब 2,000 रुपए तक महंगी हो गई है। आइए इसकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
तीसरी बार बढ़ी कीमतें
मोटरसाइकिल की कीमत में इस साल तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। पहली बढ़ोतरी इस साल जनवरी में हुई थी और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) लगभग 2,025 रुपए तक महंगी हो गई थी। दूसरी बार जुलाई 2026 में इसकी कीमत में इजाफा हुआ था और बाइक लगभग 2,000 रुपए महंगी हुई थी। वहीं, हालिया बढ़ोतरी लगभग 2,000 रुपए जो अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग कीमतों में मिलेगा।
क्या है नई कीमत?
बेस-स्पेक रेडडिट्च रेड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए है। हाल ही में पेश किया गया टॉप-स्पेक वेरिएंट कीमत बढ़ने के बाद 2.26 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगा।
इंजन और पावर
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) को हाल ही में स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ अपडेट किया गया था। इस मोटरसाइकिल में ब्रांड के J-Series 350cc इंजन दिया गया है जो ब्रांड के बाकी 350 मॉडल्स जैसे Meteor 350, Royal Enfield Hunter 350 और Bullet 350 में भी आता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 20.2hp की पावर और 27nm का टॉर्क जनरेट करता है।