एडवेंचर और रोमांच के शौकीन लोगों की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड ने आधिकारिक तौर पर 'मोटोवर्स 2026' के मुख्य आकर्षणों और इवेंट शेड्यूल से जारी कर दिया है। गोवा के हिलटॉप में शुकून और मस्ती भरे माहौल 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह 72 घंटे का Moto-Culture Festival, रॉयल एनफील्ड की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाया जाएगा।
Royal Enfield Motoverse 2026 : एडवेंचर और रोमांच के शौकीन लोगों की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड ने आधिकारिक तौर पर ‘मोटोवर्स 2026’ के मुख्य आकर्षणों और इवेंट शेड्यूल से जारी कर दिया है। गोवा के हिलटॉप में शुकून और मस्ती भरे माहौल 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह 72 घंटे का Moto-Culture Festival, रॉयल एनफील्ड की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाया जाएगा। ‘Motosonic Main Stage’ पर मनोरंजन की कमान बेल्जियम के DJ और प्रोड्यूसर फेलिक्स डी लाएट संभालेंगे, जिन्हें दुनिया भर में ‘लॉस्ट फ्रीक्वेंसीज़’ (Lost Frequencies) के नाम से जाना जाता है।
‘आर यू विद मी’ (Are You With Me), ‘रियलिटी’ (Reality) और BRIT अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए ‘वेयर आर यू नाउ’ (Where Are You Now) जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर, लॉस्ट फ्रीक्वेंसीज़ अपने खास ‘मेलोडिक हाउस’ म्यूज़िक स्टाइल को टुमॉरोलैंड (Tomorrowland) और कोचेला (Coachella) जैसे वैश्विक फेस्टिवल्स से सीधे वागाटोर ला रहे हैं। वे दूसरे दिन (28 नवंबर) के मुख्य कलाकार होंगे, और उनके साथ कई बेहतरीन भारतीय कलाकार भी इस वीकेंड इवेंट का हिस्सा होंगे।
संगीत कार्यक्रम में मुख्य मंच और सामुदायिक मंच पर भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का मिश्रण देखने को मिलेगा। पहले दिन मुख्य मंच पर अक्सोमैनियाक, संजीत हेगड़े और Farhan Akhtar की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि सामुदायिक मंच पर द सारा ब्लैक, डॉन भट और ओजी शेज़ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
संगीत प्रस्तुतियों के अलावा, मोटोवर्स 2026 में कई मोटर साइकिलिंग गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएँ होंगी। इनमें Slide School Cup India, एक फ्लैट-ट्रैक रेसिंग प्रतियोगिता, और Himalayan Spirit, एक साहसिक राइडिंग चुनौती शामिल हैं। दर्शक स्लाइड स्कूल, ड्रिफ्ट स्कूल और GRR Stunt Show का भी अनुभव कर सकते हैं।
रॉयल एनफील्ड ने गोवा में कई राइडिंग अनुभव आयोजित करने की योजना बनाई है। इनमें बाइक शेड x रॉयल एनफील्ड मोटोवर्स टूर, mallee mile ride, मेजर अर्जुन गलोथ के साथ राइड एंड रेकॉन, राइड एंड सर्फ और राइड एंड योगा शामिल हैं। इसके अलावा मायेम झील और Fontainhas के लिए भी राइड्स होंगी।