दुनिया की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने ग्रैमी अवार्ड्स 2027 के लिए 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' (The Life of a Showgirl) के साथ 'एल्बम ऑफ द ईयर' कैटेगरी में नॉमिनेशन पाकर ग्रैमी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : दुनिया की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने ग्रैमी अवार्ड्स 2027 के लिए ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ (The Life of a Showgirl) के साथ ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ कैटेगरी में नॉमिनेशन पाकर ग्रैमी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
खबरों के अनुसार , टेलर स्विफ्ट इतिहास की दूसरी ऐसी कलाकार बन गई हैं जिन्हें लगातार पांच स्टूडियो एल्बम के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। उनसे पहले केंड्रिक लैमर को भी यह उपलब्धि मिली थी, हालांकि वे कभी यह पुरस्कार नहीं जीत पाए।
स्विफ्ट को कुल पांच प्रमुख नॉमिनेशन मिले हैं, जिनमें से तीन बिग फोर कैटेगरी में हैं- एल्बम के अलावा, उन्हें रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही, उन्हें ‘पॉप डुओ’ (एल्बम के टाइटल ट्रैक के लिए, जो सबरीना कारपेंटर के साथ एक डुएट है) और ‘विजुअल मीडिया के लिए गाने’ (‘आई न्यू इट, आई न्यू यू’) कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है।
नॉमिनेशन पाने वालों में र सबसे आगे हैं, जिन्हें 11 नॉमिनेशन मिले हैं, जबकि रोसालिय को 9 नॉमिनेशन मिले हैं। एला लैंगली, मिरांडा लैम्बर्ट, ओलिविया रोड्रिगो और फोबे ब्रिजर्स को 7-7 नॉमिनेशन मिले हैं।
वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रूनो मार्स, लियोन थॉमस और ओलिविया डीन, छह-छह नॉमिनेशन दिवंगत डॉली पार्टन को मरणोपरांत तीन नॉमिनेशन मिले हैं। इस दिवंगत सुपरस्टार को उनके ऑडियो संस्मरण ‘स्टार ऑफ द शो: माय लाइफ ऑन स्टेज’ के लिए ‘बेस्ट ऑडियोबुक’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
इसके अलावा, ‘बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉरमेंस’ कैटेगरी में उन्हें दो नॉमिनेशन मिले हैं, जिसका मतलब है कि वे इस कैटेगरी में खुद के ही खिलाफ मुकाबला करेंगी। 69वां वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स रविवार, 7 फरवरी 2027 को प्रसारित होगा।