यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी की भी बने? उनका दबदबा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के समीकरण जानता हूं, लेकिन बताऊंगा नहीं। श्री सिंह के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी की भी बने? उनका दबदबा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के समीकरण जानता हूं, लेकिन बताऊंगा नहीं। श्री सिंह के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यूजीसी (UGC) के मुद्दे पर कुंडा के विधायक जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya, MLA from Kunda and president of the Jansatta Dal) का समर्थन करते हुए कहा कि यह व्यवस्था न कभी लागू थी और न ही भविष्य में लागू होगी। प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की कथा को लेकर बोले- हर सनातनी और हिंदू को कथा सुनने जाना चाहिए। वह स्वयं भी कथा में शामिल होंगे।
उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— “2027 यूपी चुनाव के लिए तीसरा गठबंधन तैयार है, पूर्वांचल के समीकरण जानता हूं लेकिन बताऊंगा नहीं।” सियासी गलियारों में हलचल तेज!
रिपोर्ट: गोपाल माहेश्वरी
@BrijBhushanMP
#Unnao #BrijBhushanSharanSingh https://t.co/RYpBXN4KUR— The Nation 91 (@thenation91) November 16, 2026
2027 में किसकी सरकार बनेगी, यह अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनका दबदबा बरकरार रहेगा
बीते सोमवार को रिशालखेड़ा गांव पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) के राम मंदिर जाने संबंधी सवाल पर कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। संत समाज क्या करेगा और अखिलेश यादव क्या कहेंगे? यह उन्हीं का विषय है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि किस दल की सरकार बनेगी, यह अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनका दबदबा बरकरार रहेगा। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के दलों के बीच गठबंधन को उन्होंने अलग-अलग विचारधाराओं का बेमेल बताया। कहा कि इसकी वास्तविक ताकत का पता आने वाले समय में चलेगा। इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने सनातन धर्म के अनुयायियों से नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने और उसके भावार्थ को समझने की अपील की।
इस दौरान कवि रामधारी सिंह दिनकर की चर्चित कृति ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं में उत्साह भरा। सनातन धर्म के ग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुस्मृति, गीता, महाभारत और रामायण की आलोचना करना कुछ लोगों के लिए फैशन बन गया है। उन्होंने वर्ण व्यवस्था को कर्म आधारित बताते हुए कहा कि व्यक्ति के कर्म ही उसकी पहचान निर्धारित करते थे। साथ ही जातिगत आधार पर समाज के बढ़ते विभाजन पर चिंता जताई।
यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 1 नवंबर को बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था, यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूजीसी न था, न आएगा और न रहेगा। उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं, सोच-समझकर बोलते हैं। उन्होंने सीजेपी के आंदोलन को युवाओं को बरगलाने वाला और विदेश से फंडिंग का आरोप लगाया। बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया था कि युवाओं को बरगलाकर उकसाया जा रहा है। युवाओं को इस तरह के आंदोलनों में शामिल होने के बजाय सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इनके आंदोलन के लिए विदेश से फंड आता है।