हिमालयी राज्य उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा पिंडारी ग्लेशियर अपनी खूबसूरती और रोमांचक ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और रास्तों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए सर्दियों में पर्यटकों और ट्रेकर्स की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
Pindari Glacier : हिमालयी राज्य उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा पिंडारी ग्लेशियर अपनी खूबसूरती और रोमांचक ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। भारी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और रास्तों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए सर्दियों में पर्यटकों और ट्रेकर्स की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बागेश्वर का मशहूर पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक भारी बर्फबारी और ठंड के कारण 15 नवंबर से शीतकालीन सत्र के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों को अगले अप्रैल तक इंतजार करना होगा। यदि मौसम और हालात ठीक रहे, तो नया ट्रेकिंग सीजन अप्रैल 2027 से शुरू होगा।
पर्यटक यहां पहुंचने के लिए घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों, नदियों और खूबसूरत बुग्यालों से होकर गुजरते हैं। लेकिन अगर आप इस सर्दी में पिंडारी ग्लेशियर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अभी इंतजार करना होगा।
पिंडारी ग्लेशियर उत्तराखंड के प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह ट्रेक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह समुद्र तल से लगभग 3,600 से 3,900 मीटर (लगभग 3,627 से 3,900 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। हर साल देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी पर्यटक और ट्रेकिंग के शौकीन यहां पहुंचते हैं।
पिंडारी ग्लेशियर पहुंचने के लिए पर्यटकों को सबसे पहले बागेश्वर से कपकोट, सौंग और खरकिया होते हुए खाती गांव पहुंचना होता है। खाती इस ट्रेक का मुख्य पड़ाव है। यहां से आगे पैदल सफर शुरू होता है। ट्रेकर्स द्वाली और फुरकिया जैसे पड़ावों से गुजरते हुए ग्लेशियर के जीरो पॉइंट तक पहुंचते हैं।