1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Hormuz oil tanker fire :  होर्मुज में एक और तेल टैंकर में लगी आग ,  ईरान ने Air defense activity से किया इनकार

Hormuz oil tanker fire :  होर्मुज में एक और तेल टैंकर में लगी आग ,  ईरान ने Air defense activity से किया इनकार

होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पूर्व में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक और तेल टैंकर में उस समय आग लग गयी जब वह नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) से टकरा गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hormuz oil tanker fire :  होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के पूर्व में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक और तेल टैंकर में उस समय आग लग गयी जब वह नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) से टकरा गया। खबरों के अनुसार, सोमवार (स्थानीय समय) को सेना की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया कि यह तेल टैंकर अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद करके ईरान के नियमों की अनदेखी करते हुए जलमार्ग के पूर्व में एक “अनधिकृत” रास्ते से गुजर रहा था।

पढ़ें :- ईरान ने की UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल

नौसेना ने जोर देकर कहा कि सभी जहाजों को इस Strait से गुजरते समय केवल “अधिकृत” मार्गों का ही उपयोग करना चाहिए और Iranian Armed Forces द्वारा घोषित नियमों का पालन करना चाहिए।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी को ईरान ने इस जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। उसने इजरायल और अमेरिका के जहाजों (या उनसे जुड़े जहाजों) के Safe Movement पर रोक लगा दी, क्योंकि इन दोनों देशों ने मिलकर ईरानी क्षेत्र पर हमले किए थे।

इसके अलावा, सोमवार रात Iranian provincial officials ने देश के मध्य प्रांत इस्फहान में दिन के समय किसी भी तरह की Air defense activity होने की खबरों का खंडन किया। इसी दौरान ईरानी सेना ने जानकारी दी कि एक चौथे टैंकर में आग लग गई है।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ ने सोमवार रात बताया कि इस्फहान में Air defense system सक्रिय हो गया था, लेकिन इसके कारण के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

पढ़ें :- अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की भीषण गोलीबारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...