1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की भीषण गोलीबारी

अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की भीषण गोलीबारी

पिछले एक घंटे के भीतर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी की है। इस घटना के बाद इस जलमार्ग पर तनाव चरम पर पहुंच गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

तेहरान। पिछले एक घंटे के भीतर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर गोलीबारी की है। इस घटना के बाद इस जलमार्ग पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक वन-वे अटैक ड्रोन को अमेरिकी विमानों ने सफल तरीके से इंटरसेप्ट कर हवा में ही मार गिराया। जब अमेरिका और ईरान समुद्री यातायात पर हो रहे हमलों के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे तभी यह घटना हुई है।

पढ़ें :- Israeli airstrikes on Lebanon :  लेबनान पर इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत, युद्धविराम के बाद बड़ा हमला

अमेरिकी सेना का नया हमला

Strait of Hormuz की स्थिति और नियंत्रण को लेकर दोनों देशों ने परस्पर विरोधी बयान जारी किए हैं, जो इस बढ़ते तनाव का कारण है। इसी दौरान, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बंदर अब्बास, सिरिक, केश्म और जास्क के पास कई विस्फोटों की जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने भी यह स्पष्ट किया है कि कि उसने ईरान के खिलाफ हमलों एक नई शुरूआत कर दी है। इसके अलावा अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताय कि इन हमलों का मुख्य उद्देश्य तेहरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में नागरिक और वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना है। ओमान ने अपने क्षेत्र में ड्रोन हमलों की सूचना मिलने के बाद, कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया और अपना विरोध जताया। यह दुर्लभ कूटनीतिक कदम ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान के विदेश मंत्री के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नौवहन और सुरक्षा को लेकर हुई बातचीत के महज कुछ ही घंटों बाद उठाया गया।

ईरान ने अमेरिका पर मढ़े गंभीर आरोप

हाल ही में अमेरिका द्वारा किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए ईरान ने कहा कि इन अमेरिकी हमलों ने महीनों से चल रहे कूटनीतिक प्रयासों को व्यर्थ कर दिया है। साथ ही ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर होर्मुज में फिर से असुरक्षा का माहौल बनाने, कमर्शियल शिपिंग को बाधित करने और रणनीतिक जलमार्ग (Strategic waterway) के प्रबंधन के लिए तेहरान की गई व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- PDA से पंडित तक… UP में सियासी घमासान, अखिलेश यादव पर BJP-BSP का डबल अटैक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...