जगुआर लैंडरोवर (JLR) अपनी सबसे छोटी Defender को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने में जुटी है। Jaguar Land Rover (JLR) फिलहाल अपनी मशहूर Defender सीरीज का नया और छोटा इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है।
‘Baby Defender EV’ : जगुआर लैंडरोवर (JLR) अपनी सबसे छोटी Defender को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने में जुटी है। Jaguar Land Rover (JLR) फिलहाल अपनी मशहूर Defender सीरीज का नया और छोटा इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है।
इसे फिलहाल ‘Baby Defender EV’ नाम दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस SUV के ऑफिशियल नाम का खुलासा नहीं किया है।
कंपनी के सीईओ पीबी बालाजी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन 2027 में ब्रिटेन के हेलवुड (Merseyside) प्लांट में शुरू होगा।
माना जा रहा है कि इसका ग्लोबल डेब्यू 2027 के अंत तक हो सकता है। इसके अलावा JLR साल 2027 में नई Range Rover GT का प्रोडक्शन भी शुरू करेगी।
नई इलेक्ट्रिक Defender मौजूदा मॉडल के मुकाबले आकार में छोटी होगी। इसे कंपनी की मौजूदा Defender 90, 110 और 130 के नीचे जगह मिलेगी।
जगुआर की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यही प्लेटफॉर्म आने वाली रेंज रोवर जीटी में भी में भी इस्तेमाल होगा। ऐसे में दोनों मॉडल का प्रोडक्शन एक ही फैक्ट्री में होने की संभावना है।
नई एसयूवी में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके मोटर, बैटरी और रेंज से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है।
मार्क कैमरून के मुताबिक, कंपनी चाहती है कि नई Defender में वे सभी खूबियां हों, जिनके लिए यह ब्रांड दुनियाभर में जाना जाता है।