1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकारी लैपटॉप पर दिखी अखिलेश यादव की तस्वीर, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने देखा तो कराया तुरंत बंद

सरकारी लैपटॉप पर दिखी अखिलेश यादव की तस्वीर, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने देखा तो कराया तुरंत बंद

हरदोई में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल हो रहे लैपटॉप की स्क्रीन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर दिखाई दी। मौके पर मौजूद बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तस्वीर देखते ही लैपटॉप बंद करा दिया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP Viral Photo: उत्तर प्रदेश में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी। पूरा मामला हरदोई में स्वगणना से जुड़े एक सरकारी कार्यक्रम का है। यहां सरकारी काम के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान जब लैपटॉप खोला गया तो उसकी स्क्रीन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर दिखाई देने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि तस्वीर नजर आते ही लैपटॉप बंद करा दिया गया।

पढ़ें :- मैं अखिलेश यादव का विरोधी नहीं हूं, श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी सुनाएंगे : धीरेंद्र शास्त्री

अब इस घटना की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है और भले ही तस्वीर को देखकर मौके पर लैपटॉप बंद करा दिया गया, लेकिन यह मामला अब जमकर वायरल हो रहा है।

ये घटना सिर्फ एक पुराने लैपटॉप की स्क्रीन पर पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए अखिलेश यादव के कामकाज का जिक्र किया। कुछ नेताओं ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘अखिलेश यादव का काम बोलता है।’

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। लैपटॉप कब खरीदा गया था, क्या यह अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी इस्तेमाल में आया था, या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी?

फिलहाल लैपटॉप पर तस्वीर दिखाई देने की घटना को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन इस छोटी सी घटना ने एक बार फिर यूपी की राजनीति में अखिलेश यादव के कार्यकाल और उनके कामकाज को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।

पढ़ें :- सीएम योगी के गढ़ में अखिलेश का 20 किलोमीटर रोड शो आज, केशव प्रसाद मौर्य बोले- वह यात्रा चाहे जहां निकालें सपा का भविष्य अंधकार में था और रहेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...