1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh Sheikh Hasina : बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच शेख हसीना के गृह नगर में फिर हिंसा भड़की

Bangladesh Sheikh Hasina : बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच शेख हसीना के गृह नगर में फिर हिंसा भड़की

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर राजनीति गर्म है।अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह नगर गोपालगंज और आसपास के इलाकों में, सत्तारूढ़ दल के एक स्थानीय नेता की मौत के बाद मंगलवार रात फिर हिंसा भड़क गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh Sheikh Hasina : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर राजनीति गर्म है।अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह नगर गोपालगंज और आसपास के इलाकों में, सत्तारूढ़ दल के एक स्थानीय नेता की मौत के बाद मंगलवार रात फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान कुछ लोगों ने एक पुलिस थाने और सत्तारूढ़ दल के एक सांसद के घर में आग लगा दी।

पढ़ें :- रिपोर्ट में दावा, शेख हसीना की वापसी पर भारत बोला-बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए और फांसी के खिलाफ अपील का मिले मौका

खबरों के अनुसार, गोपालगंज से सटे फरीदपुर के भांगा इलाके में पुलिस और अब भंग की जा चुकी हसीना की अवामी लीग के समर्थकों के बीच मंगलवार शाम झड़पों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की किसान शाखा के स्थानीय नेता राजू मोल्ला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गोपालगंज के तुंगीपारा उपजिले में अवामी लीग के कई संदिग्ध समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद हिंसा शुरू हुई थी। यह अशांति जल्द ही जिले के अन्य हिस्सों और पड़ोसी फरीदपुर तक फैल गई। इस दौरान बीएनपी के एक स्थानीय कार्यालय और कई मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई।

ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘बीडीन्यूज24’ समेत विभिन्न समाचार पत्रों की खबरों के अनुसार, हमलावरों ने गोपालगंज में बीएनपी सांसद एस एम जिलानी के आवास को निशाना बनाया जिसके बाद उनके परिवार के सदस्य और अन्य लोग वहां से बचकर भाग गए। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि जिलानी कहां हैं। उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका।

हिंसा की यह ताजा घटना गोपालगंज में अवामी लीग के समर्थकों के उग्र प्रदर्शन के महज दो दिन बाद हुई है। उन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के वाहनों और प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और तुंगीपारा पुलिस थाने के प्रभारी को उनके पदों से हटा दिया था।

पढ़ें :- Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...