उदयपुर के एक मेले में विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ हुई बदसलूकी ने पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑटो ड्राइवर की अश्लील मांग कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ गया।
Viral Video: राजस्थान के उदयपुर में एक विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ सरेआम बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने मेले में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही महिला से बार-बार लिप किस करने की मांग की। महिला के कई बार मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसका कान पकड़कर माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 13 नवंबर को उदयपुर के टाउनहॉल स्थित नगर निगम मेले की है। विदेशी यूट्यूबर जस्टकीथ भारत घूमने आई हुई हैं। बताया जाता है कि वह थाई-फ्रेंच मूल की हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने उदयपुर घूमने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दो दिनों तक उन्हें शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाता रहा।
मेले में महिला रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तभी ऑटो ड्राइवर उनके पास पहुंचा। पहले उसने तस्वीर खिंचवाने को कहा, फिर लिप किस की जिद करने लगा। वायरल वीडियो में वह बार-बार ‘One kiss please, one lip kiss’ कहता सुनाई देता है।
🚨 उदयपुर में विदेशी महिला पर्यटक से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार!
🔴 ➤ राजस्थान के उदयपुर में एक ऑटो चालक पर विदेशी महिला पर्यटक को बार-बार ‘लिप किस’ के लिए परेशान करने का आरोप है।
पढ़ें :- यूपी की वोटर लिस्ट में 2 करोड़ 58 लाख का अंतर, 2027 चुनाव से पहले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल
🔴 ➤ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब उर्फ गबरू को गिरफ्तार कर लिया।
🔴 ➤ भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसी घटनाएं देश की छवि पर भी असर डालती हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ खूबसूरत जगहें ही नहीं, बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
मेहमानों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
#Udaipur #Rajasthan #TouristSafety #UdaipurPolice #RajasthanNews
पढ़ें :- Cyclonic storm ‘Akwan’ in Tamil Nadu : तमिलनाडु में में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के चलते अलर्ट, थूथुकुडी बंदरगाह पर जहाजों को खड़ा कर दिया गया
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) November 17, 2026
महिला ने 14 नवंबर को वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी का माफी मांगते हुए वीडियो साझा किया। इसमें वह कान पकड़कर अपनी गलती स्वीकार करता और महिलाओं व विदेशी मेहमानों का सम्मान करने की बात कहता नजर आ रहा है। वहीं, महिला यूट्यूबर ने कहा कि भारत में उन्हें ज्यादातर लोग अच्छे और मददगार मिले हैं।