1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अड्डा बाजार के ऐतिहासिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, मची अफरा-तफरी

अड्डा बाजार के ऐतिहासिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, मची अफरा-तफरी

अड्डा बाजार के ऐतिहासिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, मची अफरा-तफरी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में रावण दहन के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवन’ का खतरा बढ़ा, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात अकवन, 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

घटना की सूचना मिलते ही अड्डा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस की तत्परता से विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और स्थिति बिगड़ने से बच गई। मामले में पुलिस की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि अड्डा बाजार में रावण दहन के अवसर पर करीब 130 वर्षों से ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस पारंपरिक मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह रहता है। इस वर्ष भी आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से करीब 20 हजार श्रद्धालु और दर्शक मेले में पहुंचे थे। विशाल जनसमूह के चलते मेला परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।

भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। अड्डा चौकी, खोरिया चौकी और संपत्तिहा चौकी की पुलिस टीमें मुस्तैदी से तैनात रहीं। इसके अलावा विभिन्न थानों से महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी लगातार मेला क्षेत्र में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ पर नजर बनाए हुए थे।

इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने पुलिस की सतर्कता की परीक्षा ले ली। हालांकि, पुलिस की त्वरित सक्रियता से मामला आगे बढ़ने से पहले ही शांत करा दिया गया। विशाल मेले के बीच पुलिस की मुस्तैदी से शांति व्यवस्था कायम रही।

पढ़ें :- आजम खान की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से कोर्ट का 'सुप्रीम इनकार', ईडी की याचिका पर सुनवाई कल

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...