Football News : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों के खिलाफ नस्लवादी इशारे को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि मलेशिया के कुआलालंपुर में AFC U17 एशियन कप क्वालीफायर्स के दौरान भारत-फिलिस्तीन मैच में कथित तौर पर नस्लवादी इशारा किए गए। जिसको लेकर एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में, AIFF ने AFC से इस घटना की समीक्षा करने, मैच के उपलब्ध फुटेज की जांच करने और लागू नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 नवंबर 2026 को कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में भारत और फिलिस्तीन के बीच हुए AFC U17 एशियन कप 2027 क्वालीफायर मैच के दौरान फिलिस्तीन के एक खिलाड़ी द्वारा भारत की U17 पुरुष टीम के कप्तान दलालमुओन गैंगटे के प्रति किए गए कथित नस्लवादी इशारे को लेकर है। अपनी शिकायत में, AIFF ने AFC से इस घटना की समीक्षा करने, मैच के उपलब्ध फुटेज की जांच करने और लागू नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
The All India Football Federation has lodged a complaint with the Asian Football Confederation over an alleged racist gesture during the India-Palestine match in Kuala Lumpur, Malaysia, in the AFC U17 Asian Cup Qualifiers. https://t.co/syeUgyYasX
— Indian Football (@IndianFootball) November 18, 2026
AIFF किसी भी तरह के नस्लवाद या भेदभावपूर्ण व्यवहार को बेहद गंभीर मानता है। ऐसा आचरण फुटबॉल के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ है, जो सम्मान, समानता, निष्पक्ष खेल (फेयर प्ले) और खेल भावना पर आधारित हैं। खेल में नस्लवाद या भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है, और ऐसे व्यवहार को न तो स्वीकार किया जाना चाहिए और न ही बर्दाश्त किया जाना चाहिए।