1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम

IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम

IND vs NZ 1st Test Date-Time : न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम का अगला मिशन दो टेस्ट मैचों की सीरीज है। जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होने जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व स्टेडियम में खेला जाना है। शुबमन गिल की अगुवाई वाली टीम इस मैच के लिए नेट में पसीना बहा रही है। वहीं, भारत में फैंस को ये मैच देखने के लिए अपनी नींद से समझौता करना पड़ सकता है, क्योंकि जब दोनों टीमें मैदान में उतरेगी। उस समय भारत में लोग सो रहे होंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ : दोपहर या शाम में नहीं, कल इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे; जानें- टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के समय में वर्तमान में 7 घंटे और 30 मिनट का अंतर है, यानी न्यूजीलैंड भारत से 7 घंटे 30 मिनट आगे है। जब भारत में रात के 3:30 बज रहे होते हैं, तब न्यूजीलैंड (जैसे ऑकलैंड या वेलिंगटन) में सुबह के 11 बज रहे होते हैं। यानी भारतीय फैंस को अपने देश में इस मैच को टीवी या ऑनलाइन माध्यम से देखने के लिए देर रात को जागना होगा। पहले टेस्ट मैच के शेड्यूल के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच स्थानीय समयानुसार, 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से हुरू होगा। उस समय भारत में रात के 3.30 बज रहे होंगे। इसका मतलब है कि दोनों के बीच इस बहुप्रतीक्षित मैच को देखने के लिए देर रात को जागना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...