1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video Viral : गली क्रिकेट से लेकर कुल्हड़ चाय का ब्रिटेन के शाही जोड़े ने भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड

Video Viral : गली क्रिकेट से लेकर कुल्हड़ चाय का ब्रिटेन के शाही जोड़े ने भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड

Viral Video: From street cricket in Mumbai to tea served in *kulhads* , the British royal couple enjoyed the vibrant hues of Indian culture—including a moment when a girl 'clean bowled' Prince William.

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के तहत सोमवार को मुंबई पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ स्थानीय बच्चों संग गली क्रिकेट खेला और कुल्हड़ की चाय का आनंद लिया। इस दौरान एक छोटी बच्ची की गेंद पर प्रिंस विलियम के क्लीन बोल्ड होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- अजित पवार प्लेन क्रैश मामला फिर गरमाया, CBI जांच की मांग तेज करने के लिए फडणवीस ने अमित शाह से लगाई गुहार

मुंबई के बैलार्ड एस्टेट (Ballard Estate) इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाही जोड़े ने स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट में हाथ आजमाया। बल्लेबाजी करते समय एक लड़की की सटीक गेंद पर प्रिंस विलियम क्लीन बोल्ड हो गए, जिसे देखकर वहां मौजूद सचिन तेंदुलकर और सभी दर्शक मुस्कुरा उठे। प्रिंसेस केट ने भी बल्लेबाजी की और प्रिंस विलियम ने गेंदबाजी में भी हिस्सा लिया।

क्रिकेट खेलने के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सचिन तेंदुलकर के साथ सड़क किनारे एक स्थानीय चाय की दुकान पर पारंपरिक मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर ‘कटिंग चाय’ की चुस्की ली। इस दौरान उनका पारंपरिक ढोल-ताशा के साथ स्वागत भी किया गया। शाही जोड़े की यह यात्रा मुख्य रूप से 2026 अर्थशॉट प्राइज (Earthshot Prize) समारोह में शामिल होने के लिए है, जो पर्यावरण संरक्षण और नवाचार को बढ़ावा देता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...