बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव के विरोधी नहीं हैं। अगर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी कथा सुनाएंगे।
लखनऊ। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव के विरोधी नहीं हैं। अगर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी कथा सुनाएंगे।
धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी कथाओं और बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। खासकर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हुआ था। धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri)ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल या नेता से व्यक्तिगत विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव श्रद्धा के साथ कथा का आयोजन करते हैं तो वह वहां भी कथा सुनाने के लिए तैयार हैं।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह किसी के विरोधी नहीं हैं और संबंधित व्यक्ति को भी कथा सुनने का निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि धर्म कोई धंधा नहीं, बल्कि श्रद्धा का विषय है। https://t.co/ZkgqrmbFuM
— News Kaichi (@newskaichi) November 18, 2026
उनके इस बयान को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ चल रही बयानबाजी के बीच संबंधों को सहज बनाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस पर समाजवादी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने की मांग भी केंद्र सरकार से की
चार दिवसीस कथा के पहले ही दिन अपने तेवर में कहा कि हम सनातनी हैं और रहेंगे। इसके लिए हम गाली ही नहीं, गोली भी खाने से नहीं डरते। मेरे सनातन और धर्म पर घात हुआ तो हम सनातनी प्रतिघात करेंगे। उन्होंने कथा में शामिल 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने की मांग भी केंद्र सरकार से की। साथ ही खुलकर कहा कि रामलला तो आ गए, अब श्याम लला को मथुरा लाना है। हम सबको वहां चलना होगा।
हजारों श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाने की शुरुआत रामराज की चर्चा से करते हुए उन्होंने इसकी विस्तृत व्याख्या भी की। कहा कि जहां भोग है वह रावण राज है और जहां धर्म व योग है, वह रामराज है। जहां पाने की नहीं, देने की ललक हो वह रामराज है। हमें हर हृदय में राम का प्रवेश कराना है। कुंडा में जैसे प्रयागराज का महाकुंभ लगा है। यहां बड़ी संख्या में पाकिस्तानी शरणार्थी आए हैं, यह सुखद है।
सनातन को जितना खतरा मुसलमानों से नहीं है, उससे अधिक हिंदू से है
भगवान कृष्ण के बारे में अपने बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए राघव-माधव एक हैं। धर्म विरोधी तत्वों ने एक अधूरा वीडियो चलवाकर हमें कृष्ण विरोधी बताया। ऐसे आरोपों से हम डरते नहीं। सनातन व हिंदुत्व की आवाज उठाने पर कोई मेरी हत्या कर दे तो भी हम तैयार हैं। पं. धीरेंद्र कृष्ण ने यह भी कहा कि सनातन को जितना खतरा मुसलमानों से नहीं है, उससे अधिक हिंदू से है।