सरसों तेल (Mustard Oil) में भरपूर मात्रा में अल्फा फैटी एसिड (Alpha Fatty Acids) होते हैं, जो बालों की नमी को लॉक करने का काम करते हैं। यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे रूखे, बेजान और उलझे हुए बाल बेहद मुलायम, चमकदार और सुलझे हुए नजर आते हैं।
नई दिल्ली। सरसों तेल (Mustard Oil) में भरपूर मात्रा में अल्फा फैटी एसिड (Alpha Fatty Acids) होते हैं, जो बालों की नमी को लॉक करने का काम करते हैं। यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे रूखे, बेजान और उलझे हुए बाल बेहद मुलायम, चमकदार और सुलझे हुए नजर आते हैं।
इस तेल में बीटा-कैरोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब आप गुनगुने सरसों के तेल से स्कैल्प की मालिश करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) तेज होता है। यह बालों के रोम को उत्तेजित करता है, जिससे बाल तेजी से और घने उगते हैं।
कमजोर जड़ों के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। सरसों तेल (Mustard Oil) में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है।
पोषक तत्वों की कमी और प्रदूषण के कारण आजकल युवाओं के बाल भी समय से पहले सफेद होने लगे हैं। सरसों के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी विटामिन्स बालों के नेचुरल मेलेनिन को बनाए रखते हैं, जिससे बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं।
सरसों तेल (Mustard Oil) में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। अगर आप स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ या किसी तरह के फंगल इन्फेक्शन से परेशान हैं, तो सरसों का तेल आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह स्कैल्प को गहराई से साफ कर उसे हेल्दी रखता है।