बच्चों की हड्डियों, मांसपेशियों, एनर्जी और यहां तक कि नींद की गुणवत्ता भी उनके खानपान से जुड़ी होती है। शरीर के विकास के लिए जरूरी पोषण की जरूरत होती है और जरूरी पोषण अच्छी डाइट से मिलती है। यदि पोषण तत्वों की कमी हो जाए तो शरीर के ग्रोथ की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।
Best Foods For Height Growth In Children: हर माता-पिता यह जरूर सोचते हैं बच्चे की लंबाई खान—पान पर निर्भर करती है। लेकिन न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों की हाईट सही पोषण के साथ—साथ काफी हद तक जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। यदि बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें, तो वह अपनी नेचुरल ग्रोथ क्षमता तक बेहतर तरीके से पहुंच सकता है।
क्यों जरुरी है अच्छी डाइट?
बच्चों की हड्डियों, मांसपेशियों, एनर्जी और यहां तक कि नींद की गुणवत्ता भी उनके खानपान से जुड़ी होती है। शरीर के विकास के लिए जरूरी पोषण की जरूरत होती है और जरूरी पोषण अच्छी डाइट से मिलती है। यदि पोषण तत्वों की कमी हो जाए तो शरीर के ग्रोथ की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।
हाइट ग्रोथ के लिए जरूरी फूड
बच्चों की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी खाद्य पदार्थों में दूध और डेयरी उत्पाद शामिल होते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि बच्चे को सादा दूध पीना पसंद नहीं है तो उसे दूध से बने प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर और चीज आदि उसकी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंडा भी बेहतर विकल्प
बच्चों की लंबाई और शारीरिक विकास के लिए अंडे भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, विटामिन B12 और राइबोफ्लेविन मौजूद होता है। ब्रेकफास्ट के तौर पर बच्चे को उबले अंडे, ऑमलेट या पराठे में अंडा मिलाकर आसानी से खिला सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में करें शामिल
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली आदि कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन K से भरपूर होती हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों की मजबूती और ग्रोथ के लिए सहायक होते हैं। यदि बच्चा इन्हें सीधे खाने से मना करता है तो इन्हें सूप, पास्ता या रैप्स में मिलाकर दिया जा सकता है।
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी
रोजाना थोड़ी मात्रा में यदि बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का सेवन हड्डियों और दिमाग दोनों के विकास में मदद कर सकता है। क्योंकि इनमें इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी मिनरल्स पायें जाते हैं। इसलिए ये बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद अच्छे माने जाते हैं।
मछली भी बेहतर विकल्प
जो लोग मछली खाते हैं, उनके लिए मछली का सेवन भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन D शरीर को कैल्शियम काफी अच्छे तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं।
इसके अलावा दालें भी बच्चों की डाइट का अहम हिस्सा होनी चाहिए। क्योंकि दालों में प्रोटीन, आयरन, जिंक और बी-विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। अलग-अलग दालों जैसे राजमा, अरहर, चना, मूंग आदि को नियमित रूप से भोजन में शामिल करना चाहिए। जिससे बच्चे की ग्रोथ, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती हैं।