1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है ‘स्मूदी डाइट’ : जानिए कैसे तेजी से कम हो सकता है आपका मोटापा?

वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है ‘स्मूदी डाइट’ : जानिए कैसे तेजी से कम हो सकता है आपका मोटापा?

Smoothie Diet : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती जीवनशैली में वजन घटाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में 'स्मूदी डाइट' (Smoothie Diet) लोगों के बीच बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

By santosh singh 
Updated Date

Smoothie Diet : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती जीवनशैली में वजन घटाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में ‘स्मूदी डाइट’ (Smoothie Diet) लोगों के बीच बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर सही सामग्री के साथ स्मूदी बनाई जाए, तो यह न सिर्फ शरीर की जिद्दी चर्बी (Fat) को पिघलाने में मदद करती है, बल्कि दिनभर आपको तरोताजा और ऊर्जावान भी रखती है।

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा

स्मूदी डाइट क्यों है इतनी असरदार?

स्मूदी फल, सब्जियों और नट्स का एक ऐसा गाढ़ा मिश्रण है जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। स्मूदी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जबकि विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक तत्व पाचन क्रिया (Metabolism) को तेज करते हैं, जिससे फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है।

स्वास्थ्य विषेशज्ञ की वजन घटाने के लिए 3 सबसे आसान स्मूदी टिप्स । यदि आप भी वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो अपने नाश्ते (Breakfast) में इन 3 स्मूदी को शामिल कर सकते हैं:

पालक और सेब की ग्रीन स्मूदी

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

सामग्री: 1 कप पालक, 1 हरा सेब, आधा नींबू का रस और थोड़ा सा अदरक। फायदे: यह शरीर से टॉक्सिन्स (गंदगी) बाहर निकालती है और तेजी से फैट बर्न करती है।

ओट्स और केले की प्रोटीन स्मूदी

सामग्री: 2 चम्मच ओट्स (भीगे हुए), 1 केला, 1 कप टोंड दूध और चुटकी भर दालचीनी पाउडर। फायदे: यह स्मूदी आपको भरपूर एनर्जी देती है और दोपहर के खाने तक पेट भरा रखती है।

दही और बेरी स्मूदी

सामग्री: आधा कप लो-फैट दही, 4-5 स्ट्रॉबेरी या बेरीज और 1 चम्मच चिया सीड्स (Chia seeds)। फायदे: इसमें भरपूर प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वजन घटाने के साथ-साथ त्वचा पर भी निखार लाते हैं।

पढ़ें :- Momo Soup : स्वाद और सेहत का खजाना मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?

स्मूदी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान विशेषज्ञों की चेतावनी: बाजार में मिलने वाली या गलत तरीके से घर पर बनाई गई स्मूदी वजन घटाने की बजाय बढ़ा भी सकती है। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें:

चीनी से दूर रहें: स्मूदी में रिफाइंड चीनी बिल्कुल न डालें। मिठास के लिए प्राकृतिक रूप से मीठे फलों या 1 खजूर का इस्तेमाल करें।

सारे मील रिप्लेस न करें: पूरे दिन सिर्फ स्मूदी पर निर्भर न रहें। दिन के किसी एक मील (जैसे नाश्ते) में ही स्मूदी लें।

हेल्दी फैट्स जरूर जोड़ें: स्मूदी में चिया सीड्स, अलसी के बीज (Flaxseeds) या 4-5 बादाम जरूर मिलाएं।

स्वास्थ्य विषेशज्ञ की राय : किसी भी नई डाइट को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सलाह जरूर लें।

रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा

पढ़ें :- घर पर आसानी से बनाएं, सेहत और स्वाद से भरपूर एवोकाडो श्रीखंड 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...