1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के कुछ कदम दूर, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Bankipur Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीत के कुछ कदम दूर, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

प्रशांत किशोर के बढ़त बनाए जाने के बाद जनसुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। प्रशांत किशोर की इस जीत के बाद बिहार की राजनीति में बढ़ा उल्टफेर देखने को मिलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bankipur Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगाता हुआ दिख रहा है। शुरूआती रूझानों के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर जीत की तरफ बढ़ रहे हैं, जब​कि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा काफी ​पीछे चल रहे हैं।

पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर जेडीयू विधायक बाहुबली अनंत सिंह बड़ा बयान, बोले-नीतीश रहते तो यह नतीजा नहीं आता

प्रशांत किशोर की जीत अब लगभग तय होती दिख रही है। प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं। 31 में से 19 राउंड की गणना के बाद अब स्थिति साफ होती दिख रही है, क्योंकि भाजपाई नीरज के खाते में 26912 और राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी के खाते में 9795 वोट आए हुए हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में 31 में से 20 राउंड के मतों की गिनती हो चुकी है। 83347 मत गिने जा चुके हैं। इनमें से प्रशांत किशोर के खाते में 40169 वोट हैं। भाजपा को 28548 और राजद को 10035 वोट मिले हैं। उधर, प्रशांत किशोर अब काउंटिग स्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं।

जन सुराज के समर्थक मना रहे जश्न
प्रशांत किशोर के बढ़त बनाए जाने के बाद जनसुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। प्रशांत किशोर की इस जीत के बाद बिहार की राजनीति में बढ़ा उल्टफेर देखने को मिलेगा।

 

पढ़ें :- बांकीपुर में हार पर BJP चीफ नितिन नबीन की प्रतिक्रिया आयी सामने, स्वीकार की पराजय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...