1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Supreme Court Amendment Bill : लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब SC में जजों की संख्या होगी 38

Supreme Court Amendment Bill : लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल, अब SC में जजों की संख्या होगी 38

सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट संशोधन को ध्वनिमत से पास कर दिया गया है। इस इस विधेयक के लागू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित जजों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Supreme Court Amendment Bill :  सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट संशोधन को ध्वनिमत से पास कर दिया गया है। इस इस विधेयक (Bill)  के लागू होने के बाद मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित जजों की कुल संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Union Law Minister Arjun Ram Meghwal) ने यह बिल पेश किया। हालांकि विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण इस विधेयक (Bill) पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। सदन ने शोर-शराबे के बीच ही इसे ध्वनिमत (By voice vote) से पारित कर दिया। सरकार का मानना है कि जजों की संख्या बढ़ने से मुकदमों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी।

पढ़ें :- जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है और कार्यकर्ताओं का करता है सम्मान...बांकीपुर में पीके की जीत पर बोलीं रोहिणी आचार्या

हंगामे के बीच पास हुआ बिल 
सदन में विपक्षी दलों के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे थे। पीठासीन सभापति (Presiding Chairman) ने सांसदों से अपनी सीटों पर लौटकर चर्चा में शामिल होने की अपील की, लेकिन नारेबाजी जारी रही। इसके बाद विधेयक (Bill) को बिना किसी बहस के ही पास कर दिया गया। कानून मंत्री ने बताया कि सरकार मई में ही इस संबंध में अध्यादेश (Ordinance) लेकर आई थी। उसी अध्यादेश के आधार पर शीर्ष अदालत में पांच नए जजों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। अब इस नए बिल से उस अध्यादेश (Ordinance) को स्थायी कानूनी रूप (Stable legal form) मिल गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...