1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Tea And Health: किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? हो जाएं सतर्क

Tea And Health: किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? हो जाएं सतर्क

हिन्दुस्तान में आमतौर पर सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है। हर किसी की अपनी—अपनी पसंद होती है। किसी को बिस्तर पर लेटे हुए ही चाय पसंद होती है, तो वहीं कोई न कोई दिनभर में कई कप चाय पी जाता है। लेकिन आपको सोचना चाहिए कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीनी चाहिए? क्योंकि जरूरत से ज्यादा चाय का असर हमारी सेहत को धीरे—धीरे प्रभावित कर सकता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

How much tea should we drink: हिन्दुस्तान में आमतौर पर सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है। हर किसी की अपनी—अपनी पसंद होती है। किसी को बिस्तर पर लेटे हुए ही चाय पसंद होती है, तो वहीं कोई न कोई दिनभर में कई कप चाय पी जाता है। लेकिन आपको सोचना चाहिए कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीनी चाहिए? क्योंकि जरूरत से ज्यादा चाय का असर हमारी सेहत को धीरे—धीरे प्रभावित कर सकता है।

पढ़ें :- नागालैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया तांडव, नौ लोगों की मौत, बहुत से घर मलबे में तब्दील

चाय में हेल्दी विकल्प

Healthline (जो हेल्थ के बारे में बताने वाली वेबसाइट है) के अनुसार, चाय में कैफीन और दूसरे कंपाउंड्स मौजूद रहते है जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। हाल के वर्षों में हेल्दी ड्रिंक के तौर पर ग्रीन टी को काफी लोकप्रियता मिली है। रिसर्च में पता चला है कि इसमें कैटेचिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हार्ट डिजीज, टाइप-2 डायबिटीज और कुछ खाश तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है। अध्ययन में पाया गया है कि यह फैट बर्निंग और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मदद करता है। रिसर्च में नियमित रूप से ग्रीन टी पीने वाले लोगों में वजन कंट्रोल और ओवरऑल हेल्थ बेहतर देखने को मिला है।

एक दिन में कितना चाय पीना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय पीना हमारी उम्र, हेल्थ कंडीशन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। सामान्यत: दिनभर में किशोरों और युवाओं को एक से दो कप से ज्यादा कैफीन वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। वहीं स्वस्थ वयस्कों के लिए तीन से पांच कप ग्रीन टी फायदेमंद मानी गई है, क्योंकि कई स्टडीज में ग्रीन टी की इतनी मात्रा हेल्थ बेनिफिट्स के लिए बेहतर बताई गई है।

पढ़ें :- देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा

हमें क्या हो सकता है नुकसान?

जरूरत से ज्यादा चाय पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि चाय के रूप में हम बहुत अधिक कैफीन लेंगे तो हमें बेचैनी, नींद की कमी, सिरदर्द, पेट में गड़बड़ी और एंग्जायटी जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। रिसर्च के मुताबिक, खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को कैफीन की मात्रा पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को दिनभर में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं लेना चाहिए।

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार चाय पीने का सही समय भी मायने रखता है, क्योंकि खाली पेट ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी और डइजेशन संबंधी समस्याएं हो सकती है। वहीं खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, चाय को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपके लिए इसकी मात्रा और समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

पढ़ें :- मौसम विभाग ने दी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में मानसून सुस्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...