भयंकर गर्मी और लू से बचने का एक अचूक और पारंपरिक उपाय है गुड़ और पुदीने की लस्सी। 45 डिग्री तापमान में जब शरीर का हाल बेहाल होने लगता है, तब यह देसी ड्रिंक आपके पेट को तुरंत राहत देता है और शरीर को अंदर से बर्फ जैसा ठंडा बनाए रखता है। इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे बेहद सेहतमंद बनाता है और पुदीना इसे एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग फ्लेवर देता है।
Thick and cold lassi: भयंकर गर्मी और लू से बचने का एक अचूक और पारंपरिक उपाय है गुड़ और पुदीने की लस्सी। 45 डिग्री तापमान में जब शरीर का हाल बेहाल होने लगता है, तब यह देसी ड्रिंक आपके पेट को तुरंत राहत देता है और शरीर को अंदर से बर्फ जैसा ठंडा बनाए रखता है। इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल इसे बेहद सेहतमंद बनाता है और पुदीना इसे एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग फ्लेवर देता है।
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
इस गाढ़ी और ठंडी लस्सी को बनाने के लिए दो कप ताजा दही (फुल क्रीम और फ्रिज में रखा हुआ ठंडा), तीन से चार बड़े चम्मच (बारीक कद्दूकस किया हुआ या गुड़ का पाउडर), 12-15 ताजा पुदीने की पत्तियां (अच्छी तरह धुली हुई), आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, चार से पांच आइस क्यूबस, और आधा कप ठंडा पानी (गाढ़ापन सेट करने के लिए)।
लस्सी बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Method)
सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में ताजी पुदीने की पत्तियां, कद्दूकस किया हुआ गुड़ और दो चम्मच पानी डालें। अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि पुदीना और गुड़ आपस में एक साथ मिल जाएं। इसके बाद इसी जार में फ्रिज से निकाला हुआ ठंडा दही डाले और साथ ही काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। अब मिक्सी को केवल 20 से 30 सेकेंड के लिए चलाएं, यह ध्यान में रखते हुए कि दही मक्खन ना छोड़े, इसलिए इसे ज्यादा नहीं घुमाएं। इसके अलावा लस्सी में गाढ़ा और झागदार टेक्सचर और पारंपरिक स्वाद के लिए आप इसे मथानी (रई) से भी मथ सकते हैं।
इतना करने के बाद आपकी लस्सी तैयार हो जाएगी। अब कांच के गिलासों में बर्फ के टुकड़े (आइस क्यूब्स) डालें। फिर ऊपर से तैयार की हुई झागदार लस्सी डालें। इस लस्सी को और आकर्षक बनाने के लिए ऊपर से एक चुटकी भुना जीरा पाउडर छिड़कें और पुदीने की ताजी पत्ती से गार्निश करें। इस तरह से आपकी लाजवाब गुड़-पुदीना लस्सी तैयार है।
यह शरीर को ठंडा कैसे रखती है?
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की गर्मी को शांत करते हैं और पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। पुदीने में प्राकृतिक रूप से मेंथॉल होता है, जो शरीर के तापमान को तेजी से कम करता है और ताजगी का अहसास कराता है। वहीं गुड़ रिफाइंड चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए तुरंत एनर्जी देता है और गर्मियों में होने वाली थकान को दूर करता है।