1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-Iran War : IRGC ने अमेरिकी एयरबेस पर घातक मिसाइलों से किया हमला, आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई

US-Iran War : IRGC ने अमेरिकी एयरबेस पर घातक मिसाइलों से किया हमला, आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे शांति प्रयासों के बीच शांति वार्ता असफल होते दिख रही है। शांति प्रयासों के बीच ईरान की IRGC का दावा है कि उसने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US-Iran War :  अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रहे शांति प्रयासों के बीच शांति वार्ता असफल होते दिख रही है। शांति प्रयासों के बीच ईरान की IRGC का दावा है कि उसने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई की है। खबरों के अनुसार, IRGC की ओर से अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने देश की ओर दागी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में लगे हैं।

पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

खबरोंं के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:50 बजे बंदर अब्बास के पास हुए अमेरिकी हमले के बाद एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है। यह एक जवाबी कार्रवाई है। हालांकि आईआरजीसी की ओर से यह जानकारी नहीं दी है कि उसने अमेरिका के किस बेस को निशाना बनाया है।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (Iranian Revolutionary Guards) ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेताया है अगर इस तरह के हमले दोबारा हुए तो ईरान की ओर से और घातक हमले होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...