प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में चल रही स्पर्धा के बीच मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ की लॉन्च डेट तय कर दिया है। बहुप्रतिक्षित यह स्मार्टफोन भारत में 4 जून को लॉन्च होगा।
Motorola Edge 70 Pro+: प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में चल रही स्पर्धा के बीच मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ की लॉन्च डेट तय कर दिया है। बहुप्रतिक्षित यह स्मार्टफोन भारत में 4 जून को लॉन्च होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट
लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart, Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसे ‘Collections Finishes’ नाम दिया है। इसका मतलब है कि फोन में खास टेक्सचर और लग्जरी फिनिश देखने को मिल सकती है।
शानदार डिजाइन
कंपनी ने फोन के Curved Edges, Slim Profile और शानदार डिजाइन की झलक दिखाई है। अभी फोन के पूरे Specifications का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और टीजर के आधार पर माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro+ में कई फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
डिस्प्ले
फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद होगा। संभावना है कि इसमें AMOLED Display और 144Hz तक का Refresh Rate मिल सकता है।
दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर
इसके अलावा मोटोरोला इस फोन में दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर भी दे सकता है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
इस नये फोन में कैमरा अपग्रेड भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में एडवांस कैमरा सेंसर, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं।